अपडेटेड 8 July 2024 at 17:04 IST
Face Oil: चेहरे पर लगाएं इस पत्ते का तेल, Acne-Pimples से तुरंत मिलेगा छुटकारा
Does neem oil get rid of acne? यदि आप त्वचा के लिए कोई अच्छा तेल ढूंढ रहे हैं तो बता दें कि नीम का तेल आपके बहुत काम आ सकता है। जानते हैं इसे लगाने के फायदे...
Does neem oil fade dark spots? नीम की पत्तियां सेहत के लिए उपयोगी होती हैं। वहीं यदि नीम का तेल चेहरे पर लगाया जाए तो इससे चेहरे की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। नीम के तेल के अंदर भी कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के साथ-साथ त्वचा की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेकर माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर नीम का तेल (Neem oil Benefits for skin) लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
चेहरे पर नीम का तेल लगाने के फायदे
- नीम के तेल के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में उपयोगी हैं। नीम के तेल को त्वचा पर लगाने से एक्ने की समस्या से राहत मिल सकती है। वहीं नीम का तेल मुंहासे की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है।
- नीम के तेल के अंदर एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो न केवल लटकी त्वचा में कसाव ला सकते हैं बल्कि एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
- नीम के तेल के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो खुजली को भी दूर करने में उपयोगी हैं।
- यदि आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो ऐसे में आप अपनी त्वचा पर नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे लगाएं नीम का तेल?
इसे लगाने के लिए आप तीन से चार बूंद उंगलियों पर लगाएं और मसाज करें। इससे अलग आप किसी तेल जैसे नारियल के तेल में मिलाकर भी इसे लगा सकते हैं और उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
नोट - यहां दिए गए प्वॉइंट्स से पता चलता है नीम का तेल त्वचा के लिए अच्छा और बेहतर है लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो इसे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले संबंधित डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 July 2024 at 17:04 IST