अपडेटेड 7 October 2024 at 08:23 IST

Kuttu Aata: मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें?

Nakli kuttu ke aate ki pehchan: कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं नकली कुट्टू के आटा का इस्तेमाल, यहां दिए गए तरीकों से जांच करें...

कुट्टू अट्टा | Image: pixabay

Nakli kuttu ke aate ki pehchan: नवरात्रि के दिनों में ज्यादातर लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। वे व्रत रखने के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। बता दें कि यह आटा न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होता है बल्कि यह स्वाद में भी अच्छा होता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जिस कुट्टू के आटे का आप सेवन कर रहे हैं वे असली है या नकली?

अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें। पढ़ते हैं आगे…

मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान…

  • आप कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान उसके रंग से कर सकते हैं। बता दें कि कुट्टू के आटे का रंग गहरा बुरा होता है। लेकिन अगर इसमें मिलावट की जाए तो इसका रंग बदल जाता है वह गहरा बुरा ना होकर हल्का बुरा या जरूर से ज्यादा ही गहरा नजर आ सकता है।
  • आप पानी से भी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं। ऐसे में आप एक गिलास पानी में एक चम्मच कुट्टू के आटे को डालें। इस दौरान आप गिलास को बिल्कुल भी ना हिलाएं। यदि आटा पानी में नीचे बैठ जाए और ऊपर अन्य चीजें तैरने लगें तो समझ जाएं कि ये मिलावटी है। 
  • आप कुट्टू के आटे की पहचान इसे गूंथकर भी कर सकते हैं। ऐसे में आप हल्के-हल्के पानी से कुट्टू के आटे को गेहूं के आटे की तरह गूंथ लें। अगर गूंथने के बाद भी आटा बिखर रहा है तो इसका मतलब यह है कि आटा खराब है या यह मिलावटी है। 
  • आप जब भी कुट्टू के आटे को खरीदें तो सबसे पहले उसका लेबल पढ़ लें। इसके अलावा एफएसएसएआई मार्क भी लगा हुआ देखें। इससे यह पता चलता है कि यह आटा शुद्ध है।

ये भी पढ़ें - Kuttu Ke Nuksan: कुट्टू के आटे की तासीर क्या होती है? जानें इसके नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 October 2024 at 08:23 IST