अपडेटेड 17 December 2025 at 08:22 IST
Murmura Tikki Recipe: आलू नहीं मुरमुरे से बनाएं टेस्टी टिक्की, शाम के नास्ते के लिए है परफेक्ट, जानें बनाने की आसान विधि
Homemade Tikki Recipe: शाम को अचानक लगी भूख को शांत करने के लिए आप घर में मुरमुरे से बनी हेल्दी टिक्की तैयार कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी।
Tasty And Healthy Tikki Recipe in Hindi: अगर हर दूसरे दिन आलू की टिक्की खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का, कुरकुरा और झटपट बनने वाला स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो मुरमुरे की टिक्की आपके लिए एकदम सही रहेगी। यह टिक्की स्वाद में लाजवाब होती है, पेट पर भारी भी नहीं लगती और शाम की चाय के साथ सबको पसंद आती है। बता दें कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में रखी साधारण चीजों से ही ये बन जाती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि।
मुरमुरे की टिक्की बनाने के लिए सामग्री
- 3 कप मुरमुरा
- 1 उबला हुआ आलू
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 2 टेबलस्पून बेसन
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल
मुरमुरे की टिक्की बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले मुरमुरे को हाथ से थोड़ा मसल लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें, ध्यान रखें पाउडर न बने।
- अब एक बड़े बाउल में मुरमुरा, उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- इसमें बेसन, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिला सकते हैं।
- अब हाथों से छोटी-छोटी टिक्की का आकार दें।
- तवा गरम करें, थोड़ा तेल डालें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक लें।
- दोनों तरफ से अच्छी तरह कुरकुरी होने पर गैस बंद कर दें।
परोसने का तरीका
गरमा-गरम मुरमुरे की टिक्की को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क सकते हैं।
क्यों खास है मुरमुरे की टिक्की?
- हल्की और कुरकुरी होती है।
- कम तेल में बन जाती है।
- बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।
- झटपट बनने वाला हेल्दी स्नैक है।
अगर आप कुछ अलग, टेस्टी और हल्का नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो अगली बार आलू की जगह मुरमुरे की टिक्की जरूर ट्राई करें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 17 December 2025 at 08:22 IST