अपडेटेड 17 December 2025 at 17:52 IST
Moongfali Til Laddoo Recipe: बाजार जैसे स्वाद वाले घर पर बनाएं तिल-मूंगफली वाले लड्डू, नोट कर लें आसान रेसिपी
Moongfali Til Laddoo Recipe: सर्दियों में तिल और मूंगफली के लड्डू बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Moongfali Til Laddoo Recipe | Image:
freepik
Moongfali Til Laddoo Recipe: ठंड के मौसम में तिल और गुड़ से बनी चीजें सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर मूंगफली और तिल से बने लड्डू शरीर को गर्म रखने के साथ एनर्जी भी देते हैं। अगर आप भी घर पर शुद्ध और टेस्टी लड्डू बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
मूंगफली-तिल लड्डू के लिए जरूरी सामग्री
- 1/3 कप सफेद तिल
- 1/4 कप मूंगफली
- 1/4 कप सूखा नारियल
- 1/2 कप गुड़
- 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
- तेल ग्रीस करने के लिए
तिल और मूंगफली भूनने का सही तरीका
- सबसे पहले कड़ाही को हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें सफेद तिल डाल दें। तिल को लगातार चलाते हुए हल्का फूटने और रंग बदलने तक भूनें, ध्यान रखें कि वे ब्राउन न हों पाएं। इसके बाद तिल को निकालकर अलग रख दें।
- अब उसी कड़ाही में मूंगफली डालें और धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक भून लें। भुनी हुई मूंगफली को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। फिर उसी पैन में सूखा नारियल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- मूंगफली के ठंडा होने के बाद उन्हें दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में भुने हुए तिल, नारियल और दरदरी पिसी मूंगफली को एक साथ डाल दें। इसमें इलायची पाउडर मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- उसी कड़ाही में गुड़ और पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह अच्छे से घुल जाए। फिर जब कढ़ाई पर पानी उबलने लगे और नरम बॉल स्टेज की चाशनी तैयार हो जाए, तब गैस बंद कर दें।
लड्डू बनाने का सही तरीका
- अब तैयार सूखी चीजें में गरम गुड़ की चाशनी डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं। हथेलियों पर थोड़ा सा तेल या पानी लगाकर मिक्चर से गोल-गोल लड्डू बनाएं। इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें।
- मूंगफली तिल के लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, ताकत बढ़ाने और इम्युनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 December 2025 at 17:52 IST