अपडेटेड 6 July 2024 at 11:03 IST

Monsoon Diet: बारिश में खाएंगे ये चीजें तो बढ़ जाएगा फंगल का खतरा, बदल लें डाइट

Diet in Hindi: क्या आप भी मानसून में यहां दी गई चीजों का सेवन करते हैं, अगर हां तो तुरंत सावधान हो जाएं वरना आपको कई बीमारियां हो सकती हैं।

बारिश में खाएंगे ये चीजें तो बढ़ जाएगा फंगल का खतरा | Image: freepik

Monsoon Diet in Hindi: मानसून आ गया है। ऐसे में लोगों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। बारिश के मौसम में अक्सर हमारे आसपास कई ऐसे बैक्टीरिया पनपते लगते हैं जो हमारे शरीर में प्रवेश कर सेहत को कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया खाने के माध्यम से भी पेट में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को खास ख्याल रखना है कि मानसून के मौसम में वे किन चीजों को खाएं और किन चीजों को ना खाएं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मानसून में लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए या अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

बारिश में न खाएं ये चीजें (Diet in Monsoon)

  • बारिश में अक्सर लोग चाय के साथ पकौड़े आदि लेकर बैठ जाते हैं और खाने का मजा उठाते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को बता दें कि ज्यादा तला भुना यदि बारिश के मौसम में खाया जाए तो इससे व्यक्ति को एसिडिटी, अपच, पेट में जलन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्यादा तला भुना खाने से बचें।
  • व्यक्ति को बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। मशरूम बेहद आसानी से बैक्टीरिया की चपेट में आ जाते हैं वहीं इनमें बेहद आसानी से फंगल लग जाता है। ऐसे में यदि संक्रमित मशरूम का सेवन किया जाए तो सेहत भी संक्रमित हो सकती है। 
  • कुछ लोग कच्ची सब्जियों का भी सेवन करते हैं। वहीं सब्जियों को बिना धोए ऐसे ही खा लेते हैं। इन लोगों को बता दें कि कच्ची सब्जियां जैसे- खीरा, ककड़ी, टमाटर, गाजर आदि खाया जाए तो इससे भी शरीर में बैक्टीरिया आ सकते हैं। ऐसे में कच्ची सब्जियों को खाने से बचें।
  • मानसून में व्यक्ति को स्ट्रीट फूड का सेवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इन जगहों पर हाइजीन का खास ख्याल नहीं रखा जाता, जिससे शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Best Atta For Diabetes: डायबिटीज में कौन सा आटा खाना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 July 2024 at 08:38 IST