अपडेटेड 6 March 2026 at 13:50 IST
Matar Achar: मटर का चटपटा और मसालेदार अचार बनाएं, 15 मिनट में बनकर तैयार; खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
Matar Achar Recipe: घर पर हरी मटर का चटपटा अचार आसानी से बनाया जा सकता है, खास बात ये है कि इसे बनाने में 15 मिनट ही लगते है और ये बोरिंग खाने को मजेदार बना देता है। पढ़ें खास रेसिपी
Matar Achar Recipe: आजकल ताजी हरी मटर हर घर की रसोई में छाई हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी मटर को अचार के रूप में भी स्टोर करके रखा जा सकता है। वैसे को कोई भी पारंपरिक अचार बनाया जाए तो उसे तैयार होने में लंबा वक्त लगता है, लेकिन हरी मटर का ये इंस्टेंट अचार सिर्फ 15 मिनट में बनाया जा सकता है।
हरी मटर का स्वाद खाने में कुरकुरा और मसालेदार होता है। साथ ही ये भोजन की पौष्टिकता भी बढ़ाता है। क्योंकि हरी मटर में मौजूद विटामिन सी और फाइबर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
मटर का मसालेदार अचार बनाने के लिए क्या क्या चाहिए ?
- 500 ग्राम ताजी हरी मटर (छिली हुई)
- 1 कप सरसों का तेल
- 2 चम्मच सिरका या नींबू का रस (खटास के लिए)
- मसाले के लिए 2 चम्मच सौंफ (दरदरी पिसी हुई)
- 1 चम्मच राई (पिसी हुई)
- 1 चम्मच पीली सरसों (पिसी हुई)
- आधी चम्मच कलौंजी
- आधी चम्मच मेथी दाना
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी
- नमक
- थोड़ी हींग
हरी मटर का अचार ऐसे बनाएं
ये सभी सामान आसानी से रसोई में मिल जाता है फिर भी कुछ नहीं हो तो बाजार में किराने की दुकान पर ये सामग्री हमेशा उपलब्ध रहती है।
सबसे पहले हरी मटर छिल लें और उबलते पानी में 2 मिनट के लिए डालें।
कुछ ही देर में मटर का पानी से बाहर निकला लें और ठंडे पानी में डालें। इससे रंग और कुरकुरापन बरकरार रहता है।
मटर को सूखे कपड़े पर फैलाकर 3-4 घंटे सुखाएं, ताकि कोई नमी न बचे।
अब सरसों के तेल को धुआं निकलने तक गर्म करें, फिर ठंडा होने दें।
गुनगुने तेल में हींग, कलौंजी, मेथी और बाकी मसाले मिलाएं। इसमें सूखी मटर और सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
तैयार अचार को कांच के जार में भरें और 2-3 दिन धूप में रखें, ताकि मसाले अच्छी तरह घुलें।
खास टिप्स करें फॉलो
अचार निकालने के लिए हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें, वरना खराब हो सकता है। वहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक के लच्छे या हरी मिर्च डालें। यह अचार पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ परफेक्ट है। घरेलू अचार में जल्दी से फंगस भी नहीं लगती, जो लंबे वक्त तक चलता है। तो आप भी इसे घर पर बना सकते हैं और अपने खाने का स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 13:50 IST