अपडेटेड 20 August 2024 at 15:56 IST
Manu Bhaker: देश के लिए 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर को कहां से मिलती है इतनी ताकत?
Manu Bhaker News in Hindi: मनु भाकर के लिए कौन सा विटामिन जरूरी है और वह उसे पाने के लिए क्या करती हैं, जानते हैं इसके बारे में...
Manu Bhaker News: पेरिस ओलंपिक के बाद से मनु भाकर का नाम सभी की जुबान पर चढ़ गया है। उन्होंने न केवल पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया बल्कि एयर पिस्टल निशानेबाजी में अपने नाम दो मेडल भी करें। बता दें कि इनकी उम्र मात्र 22 साल है, वहीं एक एथलीट होने के नाते ये अपनी हेल्थ और फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं।
कुछ समय पहले मनु भाकर ने एक ट्वीट कर बताया था कि शरीर के लिए कौन सा विटामिन ज्यादा जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरीर के लिए कौन सा विटामिन ज्यादा जरूरी है और मनु भाकर उसके लिए क्या करती हैं। पढ़ते हैं आगे…
मनु भाकर के लिए कौन-सा विटामिन जरूरी?
बता दें कि मनु भाकर ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि शरीर के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिटनेस का मतलब केवल एक्सरसाइज नहीं है बल्कि व्यक्ति को अपनी बॉडी के लिए जरूरी विटामिंस, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स, पानी आदि को भी जोड़ना चाहिए। वहीं विटामिंस में विटामिन डी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि नियमित रूप से 15 से 20 मिनट सूरज की किरनों के सामने बैठ जाएं तो व्यक्ति को पॉजिटिव रिजल्ट्स एक हफ्ते के अंदर मिल सकते हैं।
विटामिन डी के फायदे
- बता दें कि विटामिन डी न केवल मूड को अच्छा करता है बल्कि तनाव को भी दूर करने में उपयोगी है।
- विटामिन डी वजन को कम करने में भी आपके काम आ सकता है।
- विटामिन डी को लेने से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। साथ ही उनमें ताकत आती है।
- इससे अलावा हिप का दर्द, टांगों का दर्द, मसल्स पेन, थकान आदि को भी दूर करने में विटामिन डी आपके काम आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 August 2024 at 15:54 IST