अपडेटेड 25 April 2025 at 14:46 IST
गर्मी में घर पर बनाएं ये Mango Ice Cream, नोट करें आसान रेसिपी
Mango Ice Cream banane ki Recipe: अगर आप भी घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो आप इस रेसिपी को नोट कर सकते हैं।
Mango Ice Cream Recipe: गर्मियों (Summer season) का मौसम आते ही आम (Mango) का सीजन भी शुरू हो जाता है। इस मौसम में बाजार में तरह-तरह के आम देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। बड़े से लेकर छोटे बच्चों तक के लोगों को आम खाना बेहद पसंद होता है। कुछ लोग जहां इसे सदा खाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इसे जरा ट्विस्ट देकर खाते हैं।
दरअसल, आम में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो शरीर और सेहत दोनों के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में अगर आपको गर्मी में कूल-कूल महसूस करना है तो आप आम की आइसक्रीम (Ghar Per Mango Ice Cream Kaise Banayein) बनाकर खा सकते हैं। खास बात यह कि आप इस आइसक्रीम को घर बैठे ही एक आसान रेसिपी के साथ तैयार कर सकते हैं। तो अगर आप भी घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो आपको ये आसान रेसिपी जरूर नोट कर लेनी चाहिए।
घर पर कैसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम? (How to make Mango Ice Cream at home?)
सामग्री
- पके आम: 2
- हैवी क्रीम (ठंडा): 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क: ½ कप
- वेनिला एक्सट्रैक्ट: 1 चम्मच
- चीनी: आधा कप
विधि
- आमों को छीलकर बिना गुठली के प्यूरी बना लें।
- अब एक कटोरे में, ठंडी क्रीम को तब तक फेंटें जब तक कि स्मूद न हो जाए।
- इसके बाद इसमें धीरे से आम का गूदा और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
- इसके साथ ही आप इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस पूरे मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और ढककर 6-8 घंटे या रात भर के लिए डीप फ़्रीजर में रख दें।
- इसके बाद अगले दिन स्कूप की मदद से मैंगो आइसक्रीम को निकालें और एक छोटे बाउल में सर्व करें और एंजॉय करें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 25 April 2025 at 14:46 IST