अपडेटेड 30 January 2026 at 12:39 IST
Makhana Paratha: मखाने का पराठा कभी ट्राई किया है? हेल्दी और टेस्टी, नाश्ते में खा लिया तो पूरे दिन मिलेगी एनर्जी
आज हम आपको बताने जा रहे हैं मखाने के पराठे की रेसिपी, जो हल्दी, प्रोटीन से भरपूर और आसानी से बन जाता है। अगर आप इसे नाश्ते में खा लेंगे तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।
Makhana Paratha Recipe: भारतीय घरों में पराठा सुबह का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। आलू, गोभी, पनीर या मूली वाले पराठे तो सब खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मखाने का पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो यह एकदम नया और हेल्दी ऑप्शन है। मखाना (Fox Nut) से बना यह पराठा न सिर्फ स्वाद में कमाल का है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। क्योंकि मखाना प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
इस पराठे में मखाना मिलने से यह आम पराठों से ज्यादा पौष्टिक बन जाता है। वजन कंट्रोल करने के लिए, डायबिटीज पेशेंट्स या एनर्जी से भरपूर दिन चाहने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। यह गेहूं के आटे में भुने और पिसे हुए मखानों को मिलाकर बनाया जाता है। मखाने का पाउडर आटे में अच्छी तरह घुल जाता है, जिससे पराठा हल्का, क्रिस्पी और पौष्टिक हो जाता है।
मखाने का पराठा बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- गेहूं का आटा: 2 कप
- मखाना (भुने हुए): 1 कप
- नमक
- काली मिर्च पाउडर और हल्के मसाले: आधा छोटा चम्मच
- पानी: आटा गूंथने के लिए
- तेल या घी: सेकने के लिए
मखाना पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका
- सबसे पहले एक कड़ाही में मखानों को बिना तेल के हल्का भून लें। जब ये क्रिस्पी और हल्के भूरे हो जाएं, तो आंच बंद कर ठंडा होने दें।
- ठंडे मखानों को मिक्सर में बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, मखाना पाउडर, नमक और मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट और आटा गूंथ लें।
- आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। फिर इन्हें बेलन से गोल पराठे बेल लें।
- गर्म तवे पर पराठा रखें। दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें।
- तैयार है गर्म-गर्म मखाने का पराठा, इसे आप दही, अचार, हरी चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
नाश्ते में मखाने का पराठा बेस्ट ऑप्शन?
लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जल्दी भूख नहीं लगती।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
हल्का और आसानी से पच जाता है।
वजन कंट्रोल और सेहत दोनों के लिए अच्छा।
व्रत या फास्टिंग में भी (सेंधा नमक से) बनाया जा सकता है।
मखाना पराठा रेसिपी घर पर रखे सामान से ही बनाई जा सकती है, खास बात यह है कि इसे बनाने में 10 से 15 मिनट की लगते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं और परिवार को सरप्राइज दें सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 12:39 IST