अपडेटेड 13 March 2026 at 22:14 IST

LPG Saving Tips: LPG संकट के बीच महिला ने बताए किचन में गैस बचाने के 10 तरीक, पोस्ट हुआ VIRAL

LPG Saving Tips: एलपीजी के सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में एक महिला ने पोस्ट शेयर करके किचन में गैस बचाने के दस तरीकों को शेयर किया है। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग फॉलो भी कर रहे हैं।

LPG saving tips | Image: AI

LPG Saving Tips: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत की चिंता के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रसोई से जुड़ी कुछ आसान आदतों के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से घर में एलपीजी की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। फूड ब्लॉगर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट नंदिता अय्यर ने अपने सोशल मीडिया थ्रेड में ऐसे 10 आसान किचन टिप्स शेयर किए हैं, जिन्हें अपनाकर गैस को कम से कम इस्तेमाल करके बचाई जा सकती है।

प्रेशर कुकर का करें ज्यादा इस्तेमाल

गैस बचाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल सबसे कारगर तरीका माना जाता है। इसमें खाना जल्दी पकता है और दाल, चावल या आलू जैसी चीजें सामान्य बर्तन की तुलना में कम समय में तैयार हो जाती हैं। इससे गैस की खपत भी कम होती है।

खाना पकाने से पहले चीजों को भिगोएं

दाल, चना, राजमा और चावल जैसी चीजों को पहले से भिगोकर रखने से उनका पकने में कम समय लगता है। इससे खाना जल्दी बन जाता है और गैस भी बचती है।

ढक्कन लगाकर पकाने की आदत डालें

खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखने से गर्मी बाहर नहीं निकलती और खाना जल्दी पक जाता है। यह एक आसान तरीका है जिससे खाना बनाने में गैस कम लगती है।

 

छोटे टुकड़ों में सब्जियां काटें

सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटने से वे जल्दी पकती हैं। इससे खाना पकाने में कम समय लगता है और गैस की खपत भी घटती है।

सही बर्नर और बर्तन का करें इस्तेमाल

खाना बनाते समय बर्तन के आकार के अनुसार बर्नर को यूज करना जरूरी होता है। इसके अलावा मोटे और सपाट तले वाले बर्तनों में खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पकता है, जिससे गैस कम इस्तेमाल होती है।

बर्नर की सफाई और बची हुई गर्मी का उपयोग

गैस बर्नर को समय-समय पर साफ रखना भी जरूरी है, क्योंकि जाम बर्नर गैस की बर्बादी का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ पकवानों में आंच बंद करने के बाद भी बर्तन की बची हुई गर्मी से खाना पकाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की किल्लत में काम आएगा ये तरीका, इंडक्शन पर ऐसे बनाएं रोटिया
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 22:14 IST