अपडेटेड 23 February 2026 at 20:06 IST
Remedies for Chilli Burn: हरी या लाल मिर्च काटते ही जलने लगते हैं हाथ, तो अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिल जाएगी राहत
Remedies for Chilli Burn: हरी या फिर लाल मिर्च को काटते वक्त अक्सर लोगों के हाथ जलने लगते हैं। यहां कुछ टिप्स हैं, जो जलन से तुरंत राहत दिला देंगे।
Remedies for Chilli Burn: किचन में खाना बनाते समय हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। मिर्च खाने का स्वाद तो बढ़ा देती है, लेकिन इसे काटने के बाद हाथों में काफी जलन होने लगती है। कई बार तो यह जलन इतनी ज्यादा होती है कि हाथों से शरीर के बाकी के हिस्सों को छूते ही वहां भी जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से तुरंत राहत पाई जा सकती है। आइए बताते हैं इन टिप्स के बारे में...
एलोवेरा जेल
अगर मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। हाथों पर एलोवेरा जेल लगाकर लगभग दो मिनट तक छोड़ दें। इसकी ठंडक से स्किन को आराम मिलता है। इसके साथ ही जलन कम करने में मदद करती है। साथ ही यह स्किन के लिए एक सेफ और फायदेमंद उपाय माना जाता है।
दूध, दही या मक्खन
मिर्च में वो तत्व मौजूद होते हैं, जिनके तेज को कम करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स काफी असरदार होते हैं। हाथों पर दूध, दही या मक्खन लगाकर दो मिनट तक छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से जलन में काफी हद तक राहत मिल सकती है।
शहद
शहद में नेचुरल औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर हाथों में जलन महसूस हो रही है तो शहद की पतली परत लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ जलन को शांत करने में मदद करता है।
नींबू का रस
नींबू का रस भी मिर्च की जलन को कम करने में सहायक माना जाता है। हाथों पर ताजा नींबू का रस लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही देर में जलन में कमी महसूस होगी। हालांकि अगर स्किन पर कट या घाव हो तो नींबू का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 20:06 IST