Sleep: कम सोने से कौन सी बीमारी होती है? समय रहते हो जाएं सतर्क...
What is the effect of lack of sleep? क्या आप भी कम नींद लेते हैं? अगर हां, तो सतर्क हो जाएं, ऐसा करना कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।
अधूरी नींद के नुकसान | Image:
Freepik
What is the effect of lack of sleep? हमारे शरीर के लिए नींद बेहद उपयोगी है। लेकिन आजकल लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं या दोस्तों से बातें करते हैं, जिसके कारण वे अपनी नींद के समय को कम कर बैठते हैं। बता दें कि यदि अच्छे से नींद ना ली जाए तो व्यक्ति कई समस्याओं का शिकार हो सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि नींद ठीक प्रकार से न ली जाए तो क्या हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…
नींद की कमी से क्या-क्या बीमारी होती है?
- बता दें यदि व्यक्ति नींद कम लेता है तो इसके कारण व्यक्ति को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बता दें कि नींद की कमी के कारण व्यक्ति सर दर्द की समस्या का सामना करता है, जिसके कारण उसके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
- यदि नींद अच्छे से न ली जाए तो इसके कारण व्यक्ति को आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। आंखों में जलन और फोकस करने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- बता दें कि नींद की कमी के कारण व्यक्ति के याददाश्त पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से सीधा असर याददाश्त पर पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति छोटी-छोटी चीजों को रखकर भूल जाता है।
- यदि व्यक्ति नींद पूरी नहीं करता है तो इसके कारण व्यक्ति को चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। ऐसे में जल्दी निराश हो जाता है और उसे जल्दी गुस्सा भी आने लगता है।
- यदि नींद पूरी न की जाए तो उसके कारण व्यक्ति का वजन भी बढ़ सकता है। बता दें कि नींद पूरी न लेने के कारण व्यक्ति एक्सरसाइज, योग जैसी फिजिकल एक्टिविटीज नहीं कर पाता है, जिसका असर उसके वजन पर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 20:44 IST