अपडेटेड 26 July 2024 at 17:09 IST

Cashew: काजू खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें काजू खाने का सही तरीका

Cashew side effects: यदि आप काजू खा रहे हैं तो इसके बाद कुछ चीजों को खाने से बचें, वरना सेहत को कई समस्याएं हो सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में...

काजू खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? | Image: freepik

Cashew Benefits in hindi: यदि आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो ऐसे में ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में जरूर जोड़ना चाहिए, ऐसा डॉक्टर इसका कहना है। वहीं जब ड्राई फ्रूट्स की बात (Dry Fruits Benefits) आती है तो बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। आज हम बात कर रहे हैं काजू की। क्या आप जानते हैं कि काजू खाने के बाद (kaju ke fayde) किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? अगर नहीं, तो उसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काजू खाने के बाद किन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक (Risk Factor of Cashew) हो सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

काजू के बाद ना खाएं ये चीजें 

  • व्यक्ति को काजू खाने के बाद ज्यादा गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि काजू का आमतौर पर सेवन सर्दियों में किया जाता है क्योंकि यह बेहद गर्म तासीर का होता है। ऐसे में यदि काजू खाने के बाद कोई अन्य गर्म चीज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और व्यक्ति को अन्य समस्या हो सकती है। 
  • काजू खाने के बाद शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग चखने के रूप में काजू का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन लोगों को बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • काजू खाने के बाद नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। काजू खाने के तुरंत बाद अगर नमक का सेवन किया जाए, जिससे सोडियम की मात्रा शरीर में बढ़ सकती है क्योंकि काजू के अंदर पहले से ही सोडियम मौजूद होता है ये उच्च रक्तचाप, किडनी या पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। 

नोट - काजू को आप डायरेक्ट खा सकते हैं। वहीं कुछ लोग इसका सेवन तलकर या नमक लगाकर करते हैं। हालांकि जैसा कि हमने पहले भी बताया नमक का सेवन काजू के साथ करने से बचें।

ये भी पढ़ें - Sawan Recipes: सावन में बनाएं लौकी की ये डिश, नहीं चाहिए प्याज और लहसुन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 17:09 IST