Kathal Biryani Recipe: भूल जाएंगे मटन- चिकन का स्वाद, ट्राई करें ये सुपर टेस्टी और चटपटी कटहल बिरयानी

Kathal Biryani Recipe: अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं, और चिकन या मटन नहीं खाते हैं, तो आपके लिए कटहल की बिरयानी लेकर आए हैं। इसे खाते ही एकदम आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद।

kathal biryani recipe | Image: freepik

Kathal Biryani Recipe: अगर आप शाकाहारी हैं लेकिन बिरयानी का जायका मिस करते हैं, तो कटहल बिरयानी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कच्चा कटहल पकने के बाद मटन जैसा टेक्सचर और हल्का उसी की तरह स्वाद भी देता है, इसलिए इसे वेज मटन भी कहा जाता है। मसालों की खुशबू, दही की क्रीमीनेस और बासमती चावल का शानदार मेल इस डिश को खास बना देता है। यह रेसिपी किसी भी खास मौके या वीकेंड पर आपके खाने को और भी लाजवाब बना सकती है।

कटहल बिरयानी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 4 कप बासमती चावल
  • 500 ग्राम कच्चा कटहल टुकड़ों में
  • 2 प्याज पतले कटे हुए
  • 4 टमाटर कटे हुए
  • 1 कप दही
  • 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • 3 से 4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • 2 तेज पत्ता, 2 से 3 लौंग, 1 दालचीनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल या घी
  • हरा धनिया और पुदीना

चावल तैयार करें

सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद हल्का नमक डालकर चावल को 70 से 80 प्रतिशत तक उबाल लें।

कटहल को पकाएं

कटहल के टुकड़ों को कुकर में डालें और उसमें नमक और हल्दी मिलाकर 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें, ताकि कटहल नरम और थोड़ा गलकर मुलायम हो जाए।

मसाला बनाएं

एक कढ़ाही में तेल या घी गरम कर लें। इसमें तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुई प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।

बिरयानी बनाने का तरीका

  • सब चीजों को तैयार करने के बाद अब ग्रैवी बनाने के लिए कढ़ाही में अदरक लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने दें, जब टमाटर अच्छे से गल जाए। फिर उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला और दही डालकर मसाले को अच्छे से पका लें।
  • उबले हुए कटहल को इस तैयार मसाले में डालें और 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें, ताकि सारे मसाले उसमें बारीकी से मिल जाएं।
  • एक बड़े बर्तन में पहले चावल की परत बिछाएं, फिर उसके ऊपर कटहल मसाला डालें। इसी तरह लेयर बनाते हुए ऊपर से हरा धनिया और पुदीना छिड़कें।
  • अब दूसरे बर्तन को ढककर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक दम दें, ताकि बिरयानी का स्वाद और खुशबू अच्छे से आपस में सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें: क्या आपके आंगन की भी तुलसी सूख जाती है? इन 'दुश्मन' पौधों को कर दें दूर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 21:50 IST