क्या आपके आंगन की भी तुलसी सूख जाती है? आज से ही इन 'दुश्मन' पौधों को आस पास से कर दें दूर

Tulsi Plant Care Tips: क्या आपके आंगन में तुलसी लगाने के बाद तुरंत सूख जाती है? अगर ऐसा बार- बार हो जाता है और आप इस समस्या से परेशान हैं, तो आज ही इन बातों के ध्यान में रख लें। इसका सबसे बड़ा कारण आस- पास लगे कुछ पौधे होते हैं। आइए आपको बताते हैं इनके नाम।

Tulsi Plant Care Tips
Tulsi Plant Care Tips | Image: AI

Tulsi Plant Care Tips: तुलसी के पौधे को हर घर में धार्मिक महत्व के साथ ही सेहत और स्वाद का खजाना माना जाता है। इसे लोग अक्सर अपने आंगन में या फिर किचन और गार्डन या फिर बालकनी में बाकी के पौधों के साथ लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत साथ तुलसी के अस्तित्व को संकट में डाल सकता है। दरअसल, हर पौधे की अपनी तासीर और जरूरत होती है, जिसके चलते कुछ खास पौधों को तुलसी के करीब लगाने से वे एक-दूसरे के ग्रोथ में नुकसान पहुंचा देते हैं।

इन पौधों को तुलसी के पास लगाने से बचें

सेज जैसे पौधे सूखी मिट्टी में बेहतर बढ़ते हैं, जबकि तुलसी को नमी की जरूरत होती है। इसी तरह खीरा और तुलसी साथ लगाने पर दोनों के स्वाद और ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। सौंफ और रू ऐसे पौधे हैं जो मिट्टी में केमिकल छोड़ते हैं, जिससे आसपास के पौधों की ग्रोथ बहुत ही ज्यादा धीमी हो जाती है। वहीं, पत्तागोभी और केल ठंडे मौसम के पौधे हैं, जबकि तुलसी को गर्म वातावरण पसंद होता है। थाइम को भी कम पानी चाहिए, जिससे यह तुलसी के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता है।

तुलसी के साथ कौन से पौधे लगाना होता है फायदेमंद

अगर तुलसी के साथ सही पौधों के लगाया जाए, तो इसकी ग्रोथ बहुत सही होती है। टमाटर के साथ तुलसी लगाने से उसका स्वाद बेहतर होता है और पौधा भी काफी हेल्दी रहता है। इसके अलावा गेंदा, जीनिया, कैमोमाइल, अजमोद और ओरिगैनो जैसे पौधे तुलसी के साथ अच्छे से बढ़ते हैं।

लोग तुलसी के पौधे में नमक क्यों डालते हैं?

कई लोग तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उसमें नमक डालने की सलाह भी देते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं होता है। नॉर्मली नमक पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि सीमित मात्रा में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल पौधे को पोषण देने और उसे हरा-भरा बनाने में मदद कर सकता है। इसीलिए लोग तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए भी नमक डालने की सलाह देते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: कहां है 'असली' जसकीरत? धुरंधर में रणवीर सिंह के किरदार पर कर्नल भूपेंद्र शाही का बड़ा खुलासा, सुनाई रियल हमजा की कहानी

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड