अपडेटेड 1 August 2024 at 17:54 IST
Friendship Day 2024: अगस्त माह के पहले रविवार को क्यों मनाते हैं ये दोस्ती का दिन? जानें कारण...
Why is Friendship Day celebrated? अगस्त महीने के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है मित्रता दिवस? जानते हैं इस दिन की शुरुआत कैसे हुई...
Why do people celebrate Friendship Day? जब भी मन में कोई सवाल उठता है तो पहला कॉल दोस्तों के पास जाता है। वहीं अगर मन उदास हो या किसी के साथ समय बिताना है तो हम सबसे पहले फोन भी दोस्तों को ही करते हैं। बता दें कि दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन किस तारीख को पड़ रहा है और इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फ्रेंडशिप डे इस साल किस तिथि को है और इसकी शुरुआत कैसे हुई थी। पढ़ते हैं आगे…
फ्रेंडशिप डे मनाने का लक्ष्य?
जैसा कि हमने पहले भी बताया यह दिन अगस्त महीने के पहले रविवार को मानते हैं। ऐसे में इस साल यह दिन 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य न केवल दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना है बल्कि यह दिन भूले बिछड़े दोस्तों की याद दिलाता है। वहीं कुछ अन्य देशों में यह दिन 30 जुलाई को मनाया जाता है। बता दें कि 30 जुलाई, 1958 को पैराग्वे में दोस्ती के दिन को रखा गया। हालांकि 30 जुलाई, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने ऑफिशियल रूप से अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने की घोषणा की। लेकिन अगस्त के पहले रविवार को अमेरिका, भारत, बांग्लादेश जैसे कई देशों में ये दिन मनाया जाता है।
अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों?
इसके पीछे एक कहानी है। अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। उसका एक दोस्त भी था। जब उसे अपने दोस्त की हत्या के बारे में पता चला तो उसने भी अपनी जान दे दी। जिस दिन उस व्यक्ति ने जान दी उस दिन अगस्त का पहला रविवार था। ऐसे में फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए इस दिन को चुना गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 August 2024 at 17:54 IST