अपडेटेड 14 March 2026 at 23:45 IST
Induction Cooktop Buying Guide: नए इंडक्शन चूल्हे को खरीदने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें, वरना होगा पछतावा
Induction Cooktop Buying Guide: एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद क्या आप भी नए इंडक्शन चूल्हे को खरीदने का प्लान बना रहे हैं? इन चार बातों को जरूर जान लें वरना बढ़ सकती है आपके किचन की टेंशन।
Induction Cooktop Buying Guide: एलपीजी गैस सेलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इस समय किचन के कामों को आसान और तेज बनाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप एक शानदार ऑप्शन माना जा रहा है। लेकिन बाजार में ढेरों मॉडल्स मौजूद होते हैं, जिनमें से सही इंडेक्शन को चुनना काफी जरूर होता है। अगर आप कुछ बुनियादी फीचर्स को चेक किए बिना इसे खरीदते हैं, तो यह आपकी जेब और समय दोनों पर भारी पड़ सकता है। एक स्मार्ट खरीदारी वही है जो आपकी जरूरतों को पूरा करे और बिजली के बिल को भी काबू में रखे। आपके लिए ऐसी ही चार जरूरी बातें लेकर आए हैं, जिन्हें जान लेंगे तो इंडक्शन खरीदना हो जाएगा आसान।
पावर और वाट
इंडक्शन की कैपेसिटी उसकी वाट क्षमता पर निर्भर करती है। आमतौर पर घरों के लिए 1800 से 2000 वाट का इंडक्शन सबसे अच्छा माना जाता है। कम वाट वाले इंडक्शन में खाना देर से पकता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही पावर को सेलेक्ट करना जरूरी होता है, ताकि कुकिंग फास्ट हो सके।
ऑटो-कट फीचर
इंडक्शन खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स को प्राथमिकता देना चाहिए। इसमें ऑटो-कट ऑफ का ऑप्शन होना बहुत जरूरी होता है। यह फीचर बर्तन हटाने पर या ओवरहीटिंग की स्थिति में मशीन को अपने आप बंद कर देता है। इससे सिर्फ बिजली ही नहीं बचती है, बल्कि शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटनाओं का डर भी कम हो जाता है।
प्री-सेट कुकिंग मेन्यू
आजकल के मॉडल्स में पहले से सेट किए गए बटन आते हैं, जैसे चाय, दूध, दाल या करी के लिए अलग मोड होता है। ये बटन टेंपरेचर को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं। टच कंट्रोल पैनल वाले इंडक्शन को साफ करना और इस्तेमाल करना ज्यादा आसान होता है, इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार इनको सेलेक्ट करना चाहिए।
वारंटी और सर्विस सेंटर
कोई भी ब्रांड को सेलेक्ट करने से पहले उसकी वारंटी अवधि जरूर चेक कर लेना चाहिए। हमेशा ऐसे ब्रांड को प्राथमिकता दें जिसका सर्विस सेंटर आपके शहर में मौजूद हो। इससे फ्यूचर में किसी भी खराबी आने पर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा और आपका चूल्हा लंबे समय तक चलेगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 23:45 IST