अपडेटेड 20 December 2025 at 17:23 IST
India’s Most Expensive Vegetable: बिहार और हिमाचल का खजाना, भारत की वो अनोखी सब्जी जो बना सकती है किसी को भी करोड़पति
India’s Most Expensive Vegetable : भारत में इस सब्जी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब बिहार के औरंगाबाद और हिमाचल प्रदेश के ठंडे इलाकों में इसकी खेती के प्रयास किए गए। हिमाचल की जलवायु इसके लिए अत्यंत अनुकूल मानी जाती है। इसके फूलों का उपयोग मुख्य रूप से बीयर बनाने में किया जाता है, जबकि इसकी टहनियों को सब्जी के रूप में खाया जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
India’s Most Expensive Vegetable: भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है, जहां मिट्टी सोना उगलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसी सब्जी भी उगाई जाती है जिसकी कीमत किसी लग्जरी आइटम या गहनों से कम नहीं है? हम बात कर रहे हैं 'हॉप शूट्स'की। यह दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में शुमार है और इसकी खेती किसान को रातों-रात लखपति या करोड़पति बनाने का दम रखती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
क्या है हॉप शूट्स और क्यों है यह इतना महंगा?
हॉप शूट्स मुख्य रूप से 'ह्युमुलस ल्यूपुलस' नामक पौधे का हिस्सा है। इसके फूलों का उपयोग बीयर बनाने में किया जाता है, लेकिन इसकी टहनियां शूट्स सब्जी के रूप में खाई जाती हैं। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है।
हॉप शूट्स का महंगा होने का कारण
इसकी कटाई बेहद मुश्किल होती है क्योंकि इसकी टहनियां बहुत नाजुक होती हैं। यह साल में बहुत कम समय के लिए उपलब्ध होती है। इतना ही नहीं, इसमें एंटी-बायोटिक गुण होते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में सहायक माने जाते हैं।
बिहार और हिमाचल का है खास खजाना
भारत में इस महंगी सब्जी की चर्चा तब तेज हुई जब बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में इसके ट्रायल की खबरें आईं। हिमाचल की ठंडी जलवायु हॉप शूट्स के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां के किसान अब पारंपरिक फसलों को छोड़कर इस फसल की ओर रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति जैसे क्षेत्रों में इसकी खेती की देखी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2025: शुक्र करने जा रहे हैं धनु राशि में गोचर, इन 4 राशियों के बनेंगे धन लाभ और मान-सम्मान के योग
हॉप शूट्स खाने के फायदे क्या हैं?
यह सब्जी सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के खजाने के रूप में जानी जाती है। इसके सेवन से तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। हॉप शूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 17:23 IST