Shukra Gochar 2025: शुक्र करने जा रहे हैं धनु राशि में गोचर, इन 4 राशियों के बनेंगे धन लाभ और मान-सम्मान के योग
Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं अब शुक्र धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukra Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को बेहद शुभ और उत्तम परिणाम देने वाला माना जाता है। वहीं जब भी ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। अभी हाल ही में शुक्र ग्रह धनु राशि में 20 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर गोचर कर चुके हैं और यह साल का अंतिम गोचर है।
अब इसके बाद नए साल में 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, आराम, प्यार, सुंदरता, आकर्षण के कारक ग्रह हैं। शुक्र जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।
अब ऐसे में शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
शुक्र के गोचर से मेष राशि वालों को फायदा
शुक्र के गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप केवल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस दौरान किसी से भी बहस करने से बचें।
Advertisement
शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों पर प्रभाव
शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ हो सकता है। आपकी कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपको धन लाभ हो सकता है। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें।
Advertisement
शुक्र गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ
शुक्र गोचर से सिंह राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपको बिजनेस में भी लाभ हो सकता है। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुक्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ
शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों को तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। आपका भाग्योदय हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपको इस दौरान यात्रा करने से बचना है।