अपडेटेड 15 August 2024 at 11:34 IST
Independence Day: आज 15 अगस्त पर बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये टेस्टी डिशेज, खाते ही हो जाएंगे खुश
Independence Day 2024: आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर आप घर पर ही बच्चों के लिए कुछ खास तिरंगा थीम डिशेज बना सकते हैं।
Independence Day Special Tiranga Dishes Recipe For Kids: आज यानी गुरुवार 15 अगस्त के दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन को हर भारतीय बेहद हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं, कई अनोखे और टेस्टी पकवान बनाते हैं। ऐसे में आज आप बच्चों के लिए कुछ खास पकवान बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही क्या-क्या डिशेज बना सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बनाएं ये पकवान (Make these dishes for children on Independence Day)
ट्राई कलर राइस
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप बच्चों के लिए ट्राई कलर राइस बना सकते हैं। ये बनाने में बेहद आसान हैं। आपको बस सिंपल तरीके से राइस बनाकर उन्हें तीन भागों में बांटकर एक भाग में केसरिया और दूसरे में हरा रंग मिला देना है। ऐसे आपके पास तीन रंगों वाला तिरंगा राइस तैयार हो जाएगा।
ट्राई कलर इडली
15 अगस्त पर तिरंगा इडली का ऑप्शन भी काफी बेस्ट रहेगा। इसके लिए आप गाजर और पालक को चावल के साथ मिलाकर इडली तैयार कर सकते हैं। ये दिखने में सुंदर लगने के साथ-साथ काफी टेस्टी भो होगी।
ट्राई कलर ढोकला
इडली की तरह ही आप ट्राई कलर ढोकला भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको ढोकला बनाते समय बैटर में हरा और केसरिया रंग मिक्स करना है। इसके बाद इसे पकाकर बच्चों के साथ खाएं। ये काफी टेस्टी लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 11:34 IST