अपडेटेड 15 August 2024 at 09:11 IST

Vishnu Mantra: विष्णु पूजन के समय करें इन आसान मंत्रों का जाप, हर काम होगा सफल; बढ़ेगा मान-सम्मान

Vishnuji ke Mantra: अगर आप विष्णुजी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको भगवान की पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार विष्णुजी के कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
vishnu bhagwan
भगवान विष्णु के मंत्र | Image: Freepik

Vishnuji ke Mantra: हिंदू धर्म में गुरुवार (Thursday) के दिन का विशेष महत्व है। ये दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और बृहस्पति देव को समर्पित किया गया है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने पर व्यक्ति के जीवन, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

वहीं, अगर आपके कई का बनते-बनते बिगड़ जा रहे हैं तो भगवान विष्णु पूजन से आप इन कामों को सफल बना सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप अपने जीवन में चल रही किसी तरह की कठिनाई का सामना कर रहे हैं, तो आपको भगवान विष्णु के कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।

खास बात ये है कि आप इन मंत्रों का जाप अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं। यानी कि सभी 12 राशियों के लिए विष्णुजी के 12 मंत्र हैं, जिनका जाप साधक गुरुवार के दिन विष्णुजी की पूजा के समय कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन मंत्रों के बारे में जिनका जाप आपको भगवान विष्णु की पूजा के दौरान करना है।

राशि के अनुसार करें विष्णुजी के मंत्रों का जाप (mantras of Lord Vishnu according to zodiac sign)

मेष राशि के लिए मंत्र

Advertisement

मेष राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

वृषभ राशि के लिए मंत्र

Advertisement

वृषभ राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए मंत्र

मिथुन राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री अक्रूराय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

कर्क राशि के लिए मंत्र

कर्क राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

सिंह राशि के लिए मंत्र

सिंह राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री महाबलाय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

कन्या राशि के लिए मंत्र

कन्या राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

तुला राशि के लिए मंत्र

तुला राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए मंत्र

वृश्चिक राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

धनु राशि के लिए मंत्र

धनु राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मकर राशि के लिए मंत्र

मकर राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री एकपदे नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए मंत्र

कुंभ राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय  'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मीन राशि के लिए मंत्र

मीन राशि के लोग गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का जाप कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: स्वतंत्रता दिवस पर बदले पेट्रोल-डीजल के नए दाम, फटाफट करें चेक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 09:11 IST