अपडेटेड 3 November 2025 at 13:59 IST
Amla Storage Tips: गुणों का खजाना है आंवला, इस घरेलू उपाय से महीनों रख सकते हैं ताजा, नहीं दिखेगा एक भी दाग
Amla Storage Tips: आंवला को विटामिन-सी का स्रोत माना जाता है। वहीं इस ज्यादा दिनों तक घर में रखने से इसमें दाग लगने शुरू हो जाते हैं। आइए इस लेख में हम आपको आंवला रखने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Amla Storage Tips | Image:
Freepik
Amla Storage Tips: आंवला को सुपरफूड कहते हैं और ये विटामिन-सी का खजाना है और सर्दियों में खूब मिलता है। सर्दियों में आंवला किसी दवाई से काम नहीं है। इसके बालों से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इसे घर में ज्यादा दिनों तक रखने से इसमें काले दाग लगने शुरु हो जाते हैं। अगर इसे सही तरीके से न रखा जाए तो ये सड़ने लग जाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से आंवला को स्टोर करने के बारे में जानते हैं, ताकि ये जल्दी खराब न हो।
फ्रीजर में स्टोर करने का सबसे आसान तरीका
- अगर आप आंवले को सबसे लंबे समय तक, यानी लगभग एक साल तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें और किसी साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रखें, एक बूंद भी पानी नहीं रहना चाहिए।
- आंवले को साबुत ही रहने दें या फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर बीज अलग कर दें। टुकड़े करने से फ्रीजर में जगह भी कम लगेगी।
- सूखे हुए आंवले को एयरटाइट कंटेनर में भरें। हवा को बाहर निकालकर पैकेट को अच्छे से बंद कर दें।
- इसे फ्रीजर में रखें। जब आपको जरूरत हो, बस उतना ही आंवला निकालें और उपयोग करें।
नमक और सिरके है चमत्कारी
- यह तरीका उन लोगों के लिए है, जो फ्रिज नहीं रखते हैं और आंवला को चटपटा बनाना चाहते हैं।
- एक कांच का एयरटाइट जार लें। इसे अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें ताकि कोई नमी न रहे।
- एक बर्तन में पानी लें और उसमें नमक और थोड़ा-सा सिरका मिलाएं।
- आंवले को धोकर, साफ करके हल्का-हल्का काट लें या सिर्फ कांटे से गोद लें।
- तैयार आंवले को जार में भरें और ऊपर से नमक-सिरके वाला घोल डाल दें। आंवला पूरी तरह से घोल में डूबा रहना चाहिए।
- जार का ढक्कन टाइट बंद करके इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इस तरीके से आंवला महीनों तक ताजा रहेगा।
आंवला को सूखाकर पाउडर बनाएं
- सबसे पहले आंवले को हल्का उबालें या भाप में पकाएं ताकि उसकी कलियां अलग हो जाएं। बीजों को हटा दें।
- इन टुकड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। यह पूरी तरह से सूख जाना चाहिए और कुरकुरा हो जाना चाहिए।
- सूखने के बाद इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें। यह एक साल तक खराब नहीं होगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 13:59 IST