अपडेटेड 2 November 2025 at 11:07 IST
Lint Remove: महंगे ऊनी कपड़े में निकल आए हैं रोएं..घर बैठे अपनाएं ये आसान हैक्स; पुराने कपड़े भी दिखेंगे नए और चमकदार
Lint Remove: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी के ऊनी कपड़े निकल रहे हैं। अगर ऊनी कपड़े रोएं की वजह से बेकार और गंदे दिखाई दे रहे हैं, तो इन टिप्स की मदद से चंद मिनटों में परेशानी को दूर कर सकते हैं।
How to remove lint from woolen clothes: देश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड पड़ने लगी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है वैसे-वैसे ऊनी के कपड़े निकालने लगते हैं। पुराने ऊनी के कपड़े निकलते हैं, तो अक्सर देखा जाता है कि रोएं की वजह से ऊनी कपड़े पुराने या गंदे नजर आने लगते हैं। जब ऊनी कपड़े पुराने लगते हैं, तो कई बार उन्हें पहनने का मन भी नहीं करता है, इसलिए कई लोग ऊनी के कपड़े साइड में कर देते हैं। ऐसे में अगर आप स्वेटर से लेकर ऊनी जैकेट में निकलने वाले रोएं यानी पीलिंग की वजह से परेशान रहते हैं, तो फिर यह आर्टिकल आपके काम के लिए हैं। जी हां, हम आपको कुछ शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो करके घर बैठे आसानी से ऊनी कपड़े से लिंट को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
लिंट रिमूवर का इस्तेमाल करें
ऊनी कपड़े से लिंट हटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, लिंट रिमूवर का इस्तेमाल करना। आजकल मार्केट में लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को समतल बिछाएं और मशीन को हल्के से कपड़े के ऊपर चलाएं। इससे रोएं आसानी से हट जाएंगे।
टेप का इस्तेमाल करें
सिंगल और डबल टेप की मदद से भी आप आसानी से ऊनी कपड़े में निकले रोएं को हटा सकते हैं। इसके लिए ऊनी कपड़े पर टेप को चिपकाकर कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें। कुछ सेकंड पर टेप को जोर से खींचे। ऐसा करने से लिंट चिपक जाएगा और ऊनी कपड़े से हट जाएगा।
कंघी का उपयोग करें
ऊनी कपड़े से लिंट हटाने का सबसे आसान तरीका है, कंघी का इस्तेमाल करना है। कंघी के इस्तेमाल से रोएं आसानी से फंस जाते हैं और निकल भी जाते हैं। हालांकि, कंघी को कपड़े पर जोर से न रगड़े, क्योंकि इससे ऊनी कपड़े के धागे निकल भी सकते हैं।
रेजर का इस्तेमाल करें
रेजर के इस्तेमाल से ही आसानी से ऊनी कपड़े से रोएं निकाला जा सकता है। इसके लिए रेजर को सावधानी से और हल्के हाथों से रोएं वाली जगहों पर चलाएं। इसके लिए आप किसी पुराने रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 November 2025 at 10:46 IST