अपडेटेड 6 December 2025 at 22:32 IST
Remove Blanket Odor: सर्दियों में कंबल-रजाई से आने लगी बदबू? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में मिल जाएगी राहत
Remove Blanket Odor: सर्दियों में क्या आपके कंबल और रजाई से बदबू आने लगती है? तो इन आसान ट्रिक्स को फॉलो करके मिनटों में मिल जाएगी बदबू से राहत।
Remove Blanket Odor: सर्दियां शुरू होते ही हर घर में कंबल और रजाई निकलने शुरू हो जाते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग इनका खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है जब इनमें नमी और बदबू जमने लगती है। इन्हें बार-बार धोना भी आसान नहीं होता है, ऐसे में लोगों को बदबू बर्दाश्त से बाहर हो जाती है। हालांकि कुछ आसान और घरेलू तरीके अपनाकर आप कंबल-रजाई से आने वाली बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे...
धूप
अगर कंबल या रजाई में नमी की बदबू महसूस होने लगती है, तो हफ्ते में दो से तीन बार धूप में सुखाना सबसे बेहतर तरीका होता है। धूप कपड़ों की नमी खींच लेती है और बदबू भी खत्म हो जाती है। ये सबसे बेहतर और बेस्ट उपाय होता है।
कपूर
कपूर को बदबू दूर करने का एक बेहद असरदार और पुराना तरीका माना गया है। इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को कागज में लपेट लें। इन बांधे हुए कपूर के पैकेट्स को कंबल, रजाई और कवर में कुछ घंटों के लिए रख दें। इसके बाद कंबल को कुछ देर धूप में सुखा लें। इस तरीके को इस्तेमाल करके बदबू एकदम गायब हो जाएगी।
इन आदतों से बढ़ जाती है कंबल-रजाई की बदबू
कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें भी कंबल में दुर्गंध पैदा कर देती हैं। इन गलतियों में बाहर से आने के बाद गीले या आधे सूखे पैर लेकर सीधे कंबल में न जाएं। सर्दियों में बेड पर खाना खाना और खाने के टुकड़े कंबल पर गिर जाते हैं तो इससे भी बैक्टेरिया बढ़ सकते हैं, जिससे गंध फैल जाती है। कई दिनों तक रजाई या कंबल को हवा और धूप न लगने देने से भी बदबू पैदा हो जाती है। इसके साथ ही रजाई और कंबल के कवर को लंबे समय तक न बदलने से भी ये बदबू आने लागती है। इन कारणों से कपड़ों में बैक्टीरिया पनपते हैं और बदबू बढ़ने लगती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 22:32 IST