अपडेटेड 7 November 2025 at 17:48 IST
Sonth Ke Laddu Recipe: सर्दी में स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखेंगे सोंठ के लड्डू, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
Health Benefits of Sonth Ke Laddu: अगर आप सर्दियों में खुद और परिवार की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो सोंठ के लड्डू ट्राई करना न भूलें।
सोंठ के लड्डू कैसे बनाएं | Image:
Freepik
How to Make Sonth Ke Laddu: सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और रोगों से बचाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं। इन्हीं में से एक है सोंठ के लड्डू। सोंठ यानी सूखी अदरक न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि सर्दी-जुकाम से बचाने में भी मदद करती है। सोंठ के लड्डू स्वाद में लाजवाब होते हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद। आइए जानें इन्हें घर पर बनाने की आसान रेसिपी।
सोंठ के लड्डू बनाने की सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 छोटे चम्मच सोंठ पाउडर
- 1 कप गुड़
- 1 कप देसी घी
- 10-12 बादाम
- 10-12 काजू
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
सोंठ के लड्डू बनाने की विधि
- एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। अब इसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे, गैस बंद कर दें और आटे को ठंडा होने दें।
- एक दूसरे पैन में थोड़ा घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। इसे धीमी आंच पर पिघलने दें। ध्यान रखें कि गुड़ ज्यादा न जले।
- भुने हुए आटे में सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर, बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें पिघला हुआ गुड़ डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब मिश्रण हल्का गरम हो, तब हाथ से गोल लड्डू बनाकर प्लेट में रख दें।
- लड्डू ठंडे होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। ये कई दिनों तक खराब नहीं होते।
सोंठ के लड्डू के फायदे
- सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाते हैं।
- शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।
- पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं।
- डेलीवेरी के बाद महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
- ऊर्जा और ताकत बढ़ाते हैं।
सोंठ के लड्डू सर्दियों में खाने का बेहतरीन घरेलू उपाय हैं। ये स्वादिष्ट भी होते हैं और शरीर को रोगों से बचाने में मदद भी करते हैं। अगर आप सर्दियों में खुद और परिवार की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो सर्दी के मौसम में सोंठ के लड्डू ट्राई करना न भूलें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 17:48 IST