अपडेटेड 22 November 2025 at 21:42 IST
Makki Ki Roti: नहीं टूटेगी मक्के की रोटी, बस जान लें इसे बनाने का सही तरीका, रोटियां बनेंगी सॉफ्ट-सॉफ्ट
How To Make Soft Roti: मक्के की रोटी बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। सही तकनीक अपनाकर आप भी बना सकते हैं मुलायम और टेस्टी मक्की की रोटी। इसके लिए आप बताई गई टिप्स को फॉलो करें और सर्दी के मौसम में खाने का लुत्फ उठाएं।
मक्की की रोटी बनाने का तरीका | Image:
Freepik
Makki Ki Roti Banane Ka Tarika: हम सभी खाने-पीने के शौकीन होते हैं। वहीं सर्दियों का मौसम आते ही मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार मक्के की रोटी बनाते समय टूट जाती है या सख्त हो जाती है। तो आज हम आपको बताने बाले हैं मक्की की रोटी बनाने का सही तरीका, जिससे आपकी रोटियां बनेंगी नरम और स्वादिष्ट। तो चलिए जानते हैं क्या है ये तरीका-
मक्के की रोटी क्यों टूटती है?
मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता है, इसलिए यह गेहूं के आटे की तरह लचीला नहीं बन पाता है। सही मात्रा में पानी, अच्छी तरह गूंथना और सही तकनीक न अपनाने से रोटी टूटने लगती है।
मक्के की रोटी बनाने के आसान टिप्स
- मक्के का आटा हमेशा गुनगुने पानी से ही गूंथें। इससे आटा नरम बनता है और रोटी टूटती नहीं है।
- अगर आप चाहें तो 1 कप मक्के के आटे में 1-2 चम्मच गेहूं का आटा मिला सकते हैं।
- आटे को सिर्फ गूंथना ही नहीं, बल्कि हथेलियों से अच्छी तरह मसलना भी जरूरी है ताकि वह स्मूद हो जाए।
- मक्के की रोटी बेलन से बेलने की बजाय हथेलियों से थपथपा कर बनाएं। इससे रोटी सही शेप में बनेगी और टूटेगी नहीं।
- रोटी बनाते समय हाथों के नीचे पॉलीथिन या बटर पेपर रखें। इससे रोटी चिपकेगी नहीं है।
- तवे को पहले अच्छी तरह गर्म करें और फिर मध्यम आंच पर रोटी सेंकें। ज्यादा तेज आग से रोटी सख्त हो जाती है।
- चाहें तो रोटी को तवे पर रखने से पहले हल्का सा घी भी तवे पर लगा सकते हैं।
मक्के की रोटी बनाने की सामग्री:
- 2 कप मक्के का आटा
- गुनगुना पानी
- नमक स्वादानुसार
- देसी घी
मक्के की रोटी बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में मक्के का आटा और नमक मिलाएं।
- थोड़ा-थोड़ा कर गुनगुना पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें।
- आटे को 5-7 मिनट ढककर रख दें।
- अब आटे की लोई बनाएं और हाथों से थपथपा कर गोल आकार दें।
- गरम तवे पर रोटी डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेकें।
- आखिर में ऊपर से देसी घी लगाएं।
गरमा-गरम मक्के की रोटी को सरसों के साग, सफेद मक्खन, गुड़ या छाछ के साथ परोस सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 November 2025 at 21:42 IST