अपडेटेड 16 March 2026 at 21:56 IST

Smokey Baigan Ka Bharta: गैस नहीं तो कोयले के चूल्हे पर बनाएं बिहारी स्टाइल बैंगन का भरता, लिट्टी के साथ खाकर पड़ोसी भी पूछेगा रेसिपी

Smokey Baigan Ka Bharta: बैंगन का भरता हर घर की पसंद है, लेकिन असली चुनौती उस 'स्मोकी फ्लेवर' को पाने की होती है जो केवल मिट्टी के चूल्हे या भट्ठी पर ही आता है। शहरों में फ्लैट कल्चर और गैस स्टोव के कारण वह सोंधापन अक्सर गायब हो जाता है। लेकिन अब आप बिना चूल्हे के भी अपने किचन में वही ढाबा स्टाइल स्वाद ला सकते हैं। इसलिए इसे रेसिपी को जरूर पढ़ें।

Smokey Baigan Ka Bharta | Image: Freepik

Smokey Baigan Ka Bharta:  बैंगन का भरता उत्तर भारत की उन चुनिंदा डिशेज में से एक है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो असली स्वाद मिट्टी के चूल्हे या लकड़ी की भट्ठी पर भुने हुए बैंगन से आता है, लेकिन शहरों के मॉडर्न किचन में चूल्हा मिलना नामुमकिन है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गैस पर भुने बैंगन में वह 'सोंधापन' या 'स्मोकी फ्लेवर' नहीं आता है। 
अगर आप भी उसी पुराने देसी स्वाद को मिस कर रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक बताएंगे जिससे आप अपने साधारण गैस स्टोव पर भी ढाबा स्टाइल स्मोकी बैंगन का भरता तैयार कर पाएंगे।

स्मोकी बैंगन भरता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • बड़ा गोल बैंगन
  • बारीक कटा प्याज
  • बारीक कटे टमाटर
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • हल्दी
  • मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • नमक
  • सरसों का तेल
  • आधा चम्मच जीरा और हींग
  • एक छोटा कोयले का टुकड़ा और 1 चम्मच देसी घी

स्मोकी बैंगन का भरता बनाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • सबसे पहले बैंगन को धोकर सुखा लें। अब बैंगन के बीच में 3-4 गहरे कट लगाएं। इन चीरों के अंदर लहसुन की कलियां और हरी मिर्च भर दें। ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल लगा दें। तेल लगाने से छिलका आसानी से उतर जाता है और स्वाद भी निखरता है।
  • गैस की आंच मध्यम रखें और बैंगन को सीधा बर्नर पर रखें। इसे उलट-पुलट कर तब तक भूनें जब तक कि छिलका पूरी तरह काला न पड़ जाए और बैंगन अंदर से नरम न हो जाए। भुनने के बाद इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें, फिर छिलका उतारकर इसे अच्छे से मैश कर लें।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर गलने तक पकाएं। अब सभी सूखे मसाले डालें और तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। आप इसे धीमी आंच पर बनाएं। 
  • तैयार मसाले में मैश किया हुआ बैंगन डालें और 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें। अंत में हरा धनिया मिलाएं।

ये भी पढ़ें - Rashmika-Vijay Haldi Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, फैंस ने लुटाया प्यार; कहा- 'एक ही दिल कितनी बार जीतेंगे' 

स्मोकी टच के लिए गैस की जगह कोयले पर बनाएं बैंगन का भरता

  • सबसे पहले सिगड़ी या तंदूर में कोयले जलाएं। जब कोयले पूरी तरह लाल हो जाएं। 
  • बैंगन को धोकर सुखा लें। उसमें चाकू से 3-4 जगह चीरे लगा दें और उन चीरों के अंदर लहसुन की कलियां और थोड़ी सी हींग भर दें। बैंगन की बाहरी सतह पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा दें ताकि छिलका आसानी से उतर सके।
  • बैंगन को सीधे दहकते कोयलों के ऊपर रखें। इन्हें बीच-बीच में घुमाते रहें। कोयले की धीमी आंच पर बैंगन अंदर तक पकता है और उसका पानी सूखकर 'स्मोकी फ्लेवर' सोख लेता है। जब बैंगन एकदम नरम हो जाए और छिलका काला पड़कर सिकुड़ने लगे, तब इसे आंच से हटा लें।
  • बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर उसका काला छिलका उतार लें। बैंगन को पानी से न धोएं, वरना कोयले की खुशबू निकल जाएगी। अब इसे एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छे से मैश कर लें।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। धुआं निकलने पर जीरा चटकाएं। फिर प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब टमाटर और बेसिक मसाले डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
  • तैयार मसाले में मैश किया हुआ बैंगन डालें। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर मसाले के साथ भूनें। अंत में गरम मसाला और ढेर सारा हरा धनिया डालें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 21:56 IST