अपडेटेड 20 November 2025 at 18:13 IST

Homemade Peanut Butter: बाजार से खरीदने की जगह घर पर बनाएं पीनट बटर, जानें इसे बनाने की आसान विधि

How To Make Peanut Butter At Home: घर पर बना पीनट बटर न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है।

पीनट बटर बनाने का आसान तरीका | Image: Freepik

Ghar Par Peanut Butter Kaise Banaye In Hindi: आजकल पीनट बटर लगभग हर घर में इस्तेमाल होने लगा है। बच्चे हों या बड़े, सभी इसे ब्रेड, टोस्ट, पराठे या स्मूदी के साथ बड़े चाव से खाया जाने लगा है। लेकिन बाजार में मिलने वाले पीनट बटर में अक्सर प्रिजर्वेटिव, ज्यादा शक्कर और तेल मिलाकर बनाया जाता है, जो सेहत के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में घर पर बना पीनट बटर ज्यादा हेल्दी, ताजा और स्वादिष्ट होता है। तो आइए जानते हैं घर पर पीनट बटर बनाने की बेहद आसान विधि, ताकि आप साफ-सुथरे तरीके से घर पर पीनट बटर बना पाएं।

घर पर पीनट बटर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मूंगफली
  • 1-2 चम्मच शहद या गुड़ पाउडर
  • 1 चुटकी नमक
  • 1-2 चम्मच मूंगफली का तेल

पीनट बटर बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले मूंगफली को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
  • भूनने के बाद मूंगफली को ठंडा करें और हथेलियों से रगड़कर उसका छिलका हटा दें।
  • अब मूंगफली को मिक्सर जार में डालें और पीसना शुरू करें। पहले यह पाउडर जैसी लगेगी, लेकिन कुछ देर बाद इसका प्राकृतिक तेल निकलने लगेगा और यह क्रीमी बन जाएगी।
  • अब इसमें शहद, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं। फिर दोबारा मिक्स करें जब तक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर न आ जाए।
  • तैयार पीनट बटर को साफ और सूखे एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में रखें। यह लगभग 2-3 हफ्तों तक आराम से चल जाता है।

घर के पीनट बटर खाने के फायदे

  • बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव के साफ बटर मिलेगा।
  • यह प्रोटीन से भरपूर होता है
  • यह वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में मददगार होता है।
  • दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • बच्चों के लिए सुरक्षित और पौष्टिक रहेगा।

कैसे कर सकते हैं पीनट बटर का इस्तेमाल?

पीनट बटर को आप ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर, शेक और स्मूदी में मिलाकर या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा केले या सेब के साथ डिप की तरह भ्ही खाने में यह काफी स्वाद लगता है।

यह जरूर पढ़ें: Chyawanprash At Home: बाजार से खरीदने की जगह अब घर पर बनाएं च्यवनप्राश, सर्दी में सेहत का रखेगा ख्याल

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 18:13 IST