अपडेटेड 22 December 2025 at 16:19 IST

Naan Without Tandoor: घर पर चाहिए तंदूर जैसा नान या लिट्टी? कुकर को इस तरीके से करें इस्तेमाल, ओवन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Litti and Naan Making Hack: सर्दियों के मौसम में तो लिट्टी और नान खाने का बेहद मन करता है, लेकिन ओवन न होने की वजह से बना नहीं पाते हैं। आइए हम आपको इस लेख में बिना ओवन के लिट्टी और नान बनाने के बारे में बताएंगे।

Litti and Naan Making Hack | Image: Instagram

Litti and Naan Making Hack: सर्दियों का मौसम हो और थाली में गरमा-गरम लिट्टी-चोखा या फिर रेस्तरां जैसा सॉफ्ट नान मिल जाए, तो दिन बन जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इन दोनों डिशेज को बनाने के लिए तंदूर या ओवन की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद साधारण बर्तन भी 'जुगाड़ू ओवन' का काम कर सकते हैं? आइए हम आपको इस लेख में बिना ओवन के लिट्टी और नान बनाने के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कुकर में बनाएं सोंधी लिट्टी 

  • वैसे तो सभी लोग घर पर लिट्टी को उपलों की आग पर सेंककर बनाते हैं। जिससे उसमें से एक अलग सी सोंदी खुशबू आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप बिना उपलों के भी सोंधी लिट्टी बना सकते हैं। 
  • सबसे पहले कुकर की सीटी और रबर निकाल दें। कुकर को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म करें।
  • कुकर की पेंदी में हल्का सा घी लगाएं और तैयार लिट्टी को अंदर डाल दें। कुकर का ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर हर 2-3 मिनट में कुकर को हिलाते रहें ताकि लिट्टी चारों तरफ से बराबर सिके।
  • 15-20 मिनट में आपकी लिट्टी बिल्कुल वैसी ही फटी हुई और कुरकुरी बनेगी जैसी आग पर बनती है।

ये भी पढ़ें - December Vinayaka Chaturthi 2025 Kab Hai: साल की अंतिम विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व

लोहे के तवे पर तंदूरी नान बनाएं

  • होटल जैसा फूला हुआ और पीछे से कुरकुरा नान बनाने के लिए आपको बस एक लोहे के तवे की जरूरत है। 
  • नान को बेलने के बाद उसके एक तरफ अच्छी तरह पानी लगाएं। पानी वाली सतह को गर्म तवे पर डालें। पानी की वजह से नान तवे से चिपक जाएगा।
  • जब नान के ऊपर बुलबुले दिखने लगें, तो तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर घुमाते हुए सेकें।
  • इससे नान को सीधा हीट मिलता है और वह बिल्कुल तंदूर जैसा टेक्सचर देता है। अंत में इसे खुरच कर निकालें और खूब सारा मक्खन लगाएं।
     

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 16:19 IST