Mango Kulfi Recipe: बाहर से नहीं अब गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं 'मैंगो कुल्फी', नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Homemade Mango Kulfi Recipe: अब जब भी बच्चों को कुछ ठंडा खाने का मन करे, तो झटपट घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मैंगो कुल्फी बनाकर आप उन्हें खिला सकते हैं।
मैंगो कुल्फी रेसिपी | Image:
Freepik
गर्मी का मौसम आते ही कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन करता है, खासकर बच्चों को। ऐसे में बाजार की कुल्फी खाने की बजाय अगर आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी मैंगो कुल्फी बना लें, तो मजा ही कुछ और है। यह बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। तो चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सामग्री
- 2 पके हुए आम
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 4-5 चम्मच चीनी
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स
मैंगो कुल्फी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। इसे लगातार चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रह जाए
- अब इसमें चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट और पकाएं ताकि फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाए।
- गैस बंद कर दें और दूध को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें आम का पल्प डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें। इससे कुल्फी का स्वाद और बढ़ जाएगा।
- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में डालें। इन्हें 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
जब कुल्फी जम जाए, तो मोल्ड को हल्का सा पानी लगाकर निकाल लें। ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।
अन्य खास टिप्स
- ज्यादा क्रीमी कुल्फी के लिए थोड़ा सा मलाई भी डाल सकते हैं।
- अगर आम बहुत मीठे हैं, तो चीनी कम डालें।
- फ्लेवर बढ़ाने के लिए केसर भी डाल सकते हैं।
अब जब भी बच्चों को कुछ ठंडा खाने का मन करे, तो झटपट घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मैंगो कुल्फी बनाकर आप उन्हें खिला सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 10:17 IST