
Dhaniya Pudina Storage Tips: गर्मी में भी हफ्तों तक नहीं सूखेगा धनिया-पुदीना, बस जान लें स्टोर करने का यह सही तरीका
Kitchen Storaage Hacks: गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है हरी सब्जियों को फ्रेश रखना। खासकर धनिया और पुदीना बहुत जल्दी मुरझा जाते हैं और काले पड़ने लगते हैं। लेकिन अगर आप सही तरीके से इन्हें स्टोर करें, तो ये हफ्तों तक ताजे रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आसान और असरदार टिप्स-
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जब भी आप बाजार से धनिया या पुदीना लाएं, तो सबसे पहले खराब और पीले पत्तों को अलग कर लें। ध्यान रखें कि इन्हें तुरंत धोने की बजाय पहले साफ करें, फिर हल्के पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें।
Image: Freepik
टिशू पेपर की मदद से करें धनिया-पुदीना को स्टोर। एक एयरटाइट डिब्बा लें और नीचे टिशू पेपर रखें। इसके बाद उस पर धनिया-पुदीना रखें और ऊपर से फिर टिशू पेपर से कवर कर दें। यह तरीका नमी को कंट्रोल करेगा।
Image: FreepikAdvertisement
धनिया-पुदीना की डंडियों को थोड़ा काट लें। एक गिलास में थोड़ा पानी भरें और उसमें इन्हें खड़ा कर दें। ऊपर से हल्का सा प्लास्टिक कवर करके फ्रिज में रखें। यह तरीका पत्तों को हफ्तों तक ताजा रखता है।
धनिया-पुदीना को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें। बहुत ज्यादा ठंड या खुली हवा में रखने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं।
Advertisement
ध्यान रहे कि गीले धनिया-पुदीना को सीधे स्टोर न करें। प्लास्टिक बैग में बिना हवा के बंद करके न रखें। बार-बार निकालकर खुला न छोड़ें।
अगर आप लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं। पत्तों को काटकर आइस ट्रे में रखें। ऊपर से पानी डालकर फ्रीज कर लें। बाद में जरूरत पड़ने पर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो गर्मी में भी आपका धनिया और पुदीना जल्दी खराब नहीं होगा। थोड़ा सा ध्यान और सही स्टोरेज तरीका आपके किचन को स्मार्ट बना सकता है।