अपडेटेड 22 February 2026 at 11:48 IST
Thandai Kaise Banaye: होली स्पेशल ठंडाई बनाने का सबसे आसान तरीका जान लें, अभी नोट करें रेसिपी
Thandai Kaise Banaye: होली के हुड़दंग और रंगों के बीच खुद को तरोताजा रखने के लिए ठंडाई से बेहतर कुछ नहीं है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह शरीर को अंदर से सुकून भी देती है। आइए इस लेख में ठंडाई बनाने के बारे में जानते हैं।
Thandai Kaise Banaye | Image:
Freepik
Thandai Kaise Banaye: होली का त्योहार हो और हाथ में ठंडाई का गिलास न हो, तो उत्सव कुछ अधूरा सा लगता है। रंगों के इस पर्व में ठंडाई न केवल शरीर को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि मेवों और मसालों का यह मेल सेहत के लिए भी वरदान माना जाता है। अगर आप भी इस होली बाजार वाली मिलावटी ठंडाई के बजाय घर पर शुद्ध और शाही स्वाद वाली ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि घर पर स्वादिष्ट ठंडाई कैसे बनाएं?
ठंडाई के लिए आवश्यक सामग्री
- दूध
- चीनी
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- खसखस
- सौंफ
- काली मिर्च
- हरी इलायची
- तरबूज के बीज
- केसर
- गुलाब की सूखी पंखुड़ियां
ठंडाई किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ, तरबूज के बीज और काली मिर्च को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। यदि आपके पास समय कम है, तो आप इन्हें गुनगुने पानी में 1 घंटे के लिए भी भिगो सकते हैं।
- भीगे हुए बादाम का छिलका उतार लें। अब सभी भिगोई हुई सामग्रियों को मिक्सी में डालें। इसमें गुलाब की पंखुड़ियाँ और थोड़ा सा दूध मिलाकर एक बारीक और चिकना पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे, पेस्ट जितना महीन होगा, ठंडाई का स्वाद उतना ही निखर कर आएगा।
- एक भारी तले वाले बर्तन में 1 लीटर दूध गरम करें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें चीनी और केसर वाला दूध मिला दें। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
- अब तैयार किया गया मेवों का पेस्ट दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक और चलाएं ताकि मसालों का फ्लेवर दूध में पूरी तरह बस जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे एक मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। इससे रेशे निकल जाएंगे और आपको मिलेगी बिल्कुल स्मूथ ठंडाई। अब इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें।
- ठंडाई को मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के गिलासों में डालें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और केसर के धागों से गार्निश करें। आपकी लाजवाब होली स्पेशल ठंडाई तैयार है।
- अगर आप इसे और भी रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो सर्व करते समय इसमें थोड़ी ताजी गुलाब की पंखुड़ियां ऊपर से डालें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 11:48 IST