अपडेटेड 2 February 2026 at 19:47 IST
Gajar Ka Chila Recipe: गाजर से बनाएं ये स्पेशल टेस्टी और हेल्दी चीला, नोट करें रेसिपी
Gajar Ka Chila Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो गाजर का चीला आपके लिए खाने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको इस लेख में गाजर का चीला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Gajar Ka Chila Recipe: अक्सर हम गाजर का इस्तेमाल हलवा या सब्जी बनाने में करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गाजर का चीला ट्राई किया है? यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकते है।
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो झटपट बन जाए और जिसे बच्चे-बड़े सभी चाव से खाएं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या है और क्या-क्या सामग्री चाहिए?
गाजर का चीला क्यों है खास?
गाजर विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। जब हम इसे बेसन या सूजी के साथ मिलाकर चीला बनाते हैं, तो यह एक Low-Calorie और High-Protein ब्रेकफास्ट बन जाता है। यह पाचन में हल्का होता है और दिनभर आपको एनर्जी से भरपूर रखता है।
गाजर का चीला बनाने के लिए सामग्री
- कद्दूकस की हुई गाजर
- बेसन
- सूजी
- दही
- बारीक कटा प्याज
- हरी मिर्च
- अदरक का पेस्ट
- हरा धनिया
- नमक
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर
- तेल या घी
ये भी पढ़ें - Kidney Disease Symptoms: किडनी खराब होने पर दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज; जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
गाजर का चीला किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी को छान लें। अब इसमें दही डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न रहें।
- तैयार घोल में कद्दूकस की हुई गाजर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और हरा धनिया डालें। अब इसमें नमक, हल्दी, मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
- एक नॉन-स्टिक तवा गैस पर रखें और उसे थोड़े से तेल से ग्रीस करें। जब तवा हल्का गरम हो जाए, तो एक बड़ा चम्मच बैटर बीच में डालें और धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए फैलाएं।
- चीले के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। जब ऊपरी सतह सूखी दिखने लगे, तो इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसे आप पुदीने की तीखी चटनी, मीठी इमली की चटनी या फिर ताजे दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 19:47 IST