अपडेटेड 3 March 2026 at 17:13 IST

Banarasi Tamatar Chaat Recipe: होली के मौके पर घर में बनाएं बनारसी टमाटर चाट, खाते ही मेहमान भी करेंगे तारीफ; नोट कर लें रेसिपी

Homemade Tomato Chaat: होली के त्योहार पर मीठा खाने की जगह कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार आप टमाटर से बनी बनारस की स्पेशल चाट को ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।

बनारसी टमाटर चाट | Image: Freepik/AI

How To Make Banarasi Tamatar Chaat: होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा लगता है। अगर इस बार आप गुझिया और नमकीन के साथ कुछ अलग और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो बनारसी टमाटर चाट जरूर ट्राई करें। यह चाट उत्तर प्रदेश के बनारस की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है, जिसका खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

बनारसी टमाटर चाट बनाने की जरूरी सामग्री

  • 4-5 बड़े पके टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी 
  • 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
  • बारीक सेव, धनिया पत्ती, बारीक कटी प्याज

बनारसी टमाटर चाट बनाने की विधि

  • सबसे पहले कड़ाही में घी या तेल गर्म करें।
  • इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
  • अब कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
  • टमाटर नरम होने लगें तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें।
  • मैश किया हुआ आलू मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
  • थोड़ा पानी डालकर इसे 5-7 मिनट तक पकने दें, जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा न हो जाए।
  • आखिर में चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार थोड़ी चीनी डालकर मिलाएं।

लीजिये आपकी गरमा-गरम बनारसी टमाटर चाट तैयार है। इसे एक कटोरे में निकालें और ऊपर से सेव, बारीक कटी प्याज और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें। चाहें तो थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं। होली की पार्टी में यह चाट सबका दिल जीत लेगी।

अन्य खास टिप

  • ज्यादा खट्टापन पसंद है तो थोड़ा इमली का पानी भी डाल सकते हैं।
  • देसी स्वाद के लिए घी का इस्तेमाल करें।
  • परोसते समय ऊपर से थोड़ा मक्खन डाल देंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

 

यह जरूर पढ़ें:  Missi Roti Recipe: बिना तंदूर के बनाएं पंजाबी स्टाइल कुरकुरी मिस्सी रोटी, खाते ही आ जाएगा मजा; नोट कर लें आसान रेसिपी
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 17:13 IST