Missi Roti Recipe: बिना तंदूर के बनाएं पंजाबी स्टाइल कुरकुरी मिस्सी रोटी, खाते ही आ जाएगा मजा; नोट कर लें आसान रेसिपी
Homemade Missi Roti Recipe: घर पर बनी पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी हर किसी को पसंद आएगी। इसे एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं, खाते ही सब आपकी तारीफ करेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Make Missi Roti Withput Tandoor: अगर आपको पंजाबी खाने का शौक है और कुछ अलग व टेस्टी बनाने का मन है, तो मिस्सी रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह बेसन और गेहूं के आटे से बनने वाली स्वादिष्ट रोटी होती है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम रहती है। बता दें कि इसे आप बिना तंदूर के, आसानी से तवे पर घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आसान और झटपट बनने वाली पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी की रेसिपी।
मिस्सी रोटी के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप बेसन
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज
- 1 हरी मिर्च
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
- ½ चम्मच अजवाइन
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच हल्दी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल या घी
- पानी
मिस्सी रोटी बनाने की आसान विधि
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम लेकिन सख्त आटा गूंथ लें। अंत में थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।
- आटे की लोइयां बनाएं और हल्का सूखा आटा लगाकर मध्यम मोटाई की गोल रोटी बेल लें।
- तवा गरम करें और रोटी डालें। दोनों तरफ अच्छे से सेकें। ऊपर से थोड़ा-सा घी या तेल लगाकर कुरकुरी होने तक सेंक लें।
- गरमागरम मिस्सी रोटी को मक्खन, दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें।
मिस्सी रोटी का स्वाद सरसों का साग, दाल मखनी, छोले या बूंदी रायते के साथ और भी बढ़ जाता है।
अन्य खास टिप्स
- ज्यादा कुरकुरी रोटी के लिए तवे पर धीमी आंच में सेकें।
- चाहें तो इसमें कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
घर पर बनी पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी हर किसी को पसंद आएगी। इसे एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं, खाते ही सब आपकी तारीफ करेंगे।