अपडेटेड 16 February 2026 at 08:52 IST
Amritsari Aloo Kulcha Recipe: घर पर बिना तंदूर के बनाएं आलू वाला लजीज अमृतसरी कुलचा, खाते ही बदल जाएगा जायका, नोट कर लें आसान रेसिपी
How To Make Amritsari Kulcha At Home: अब बिना तंदूर के भी घर पर बना सकते हैं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अमृतसरी आलू कुलचा। यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनानी आसान भी है। एक बार बनाकर जरूर ट्राय करेंगे, तो घरवाले भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
how to make Amritsari aloo kulcha at home tasty kulcha recipe | Image:
Social Media
Amritsari Aloo Kulcha Banane Ka Asan Tarika: अगर आपको बाहर का अमृतसरी कुलचा बहुत पसंद है, तो अब इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। बिना तंदूर और बिना ज्यादा झंझट के तैयार होने वाला यह आलू कुलचा स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि खाते ही मुंह में घुल जाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर परफेक्ट अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की आसान रेसिपी।
अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की सामग्री
आटे के लिए:
- 2 कप मैदा
- ½ कप दही
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- गुनगुना पानी
स्टफिंग के लिए:
- 3 से 4 उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए:
- मक्खन
- थोड़ा सा कलौंजी और तिल
अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की विधि
- एक बड़े बर्तन में मैदा, दही, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें।
- एक बाउल में मैश किए आलू लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्वाद चेक कर लें।
- गूंथे हुए आटे की लोई लें, उसे थोड़ा सा बेलें और बीच में आलू की स्टफिंग भरें। किनारे बंद कर हल्के हाथ से गोल या ओवल शेप में बेल लें। ऊपर से थोड़ा पानी लगाकर तिल और कलौंजी चिपका दें।
- गरम तवे पर कुलचा डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसके बाद तवे को उल्टा करके कुलचे पर सीधे सेख भी लगाएं।
- ऐसा करने से कुलचा अच्छी तरह से पक जाएगा। अब ऊपर से मक्खन लगाएं।
गरमागरम अमृतसरी आलू कुलचा को छोले, दही, हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा मक्खन डाल दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
अन्य खास टिप्स
- आटा जितना नरम होगा, कुलचा उतना ही सॉफ्ट बनेगा।
- तंदूरी स्वाद के लिए कुलचे को गैस पर सीधे पलटकर हल्का सा सेक सकते हैं।
- स्टफिंग में अनारदाना पाउडर डालने से असली अमृतसरी फ्लेवर आता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 08:50 IST