अपडेटेड 1 July 2025 at 21:03 IST

Snakes: बारिश के मौसम में घर में सांप घुसने का सता रहा डर? इन देसी नुस्खों के अपनाने से रहेंगे सुरक्षित

Snake In Rainy Season: बरसात के दिनों में घर को सांप से बचाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों से कई तरह के उपाय कर सकते हैं।

snake at home during rainy season | Image: Freepik

Tips To Prevent Snake During Rainy Season: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर साफ-सुथरा नजर आए और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह की चीजों की मदद से घर को सजाते हैं। वहीं मौसम की बात करें तो बारिशों के दिन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में घर में कीड़े-मकोड़े, कानखजूरे और सांप निकलने लगते हैं। 
बारिश के दिनों में घर को साफ-सुथरा रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर में घुसे सांप खतरा बन सकते हैं। तो आइए इन्हें भगाने के लिए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय ताकि घर से आप इन सांपों को भगा सकते हैं।

लौंग और दालचीनी आएगा काम

लौंग और दालचीनी की तीव्र खुशबू सांपों को बिल्कुल भी नहीं पसंद होती हैं। इन्हें एक रुई में डालकर घर के कोनों और दहलीज पर रख दें। ऐसा करने से सांप ही नहीं बल्कि घर में घुसने वाले कीड़े-मकोड़े भी दूर भाग जाएंगे। आप चाहें तो लौंग और दालचीनी को काढ़कर इसके पानी को स्प्रे बोतल में डालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लहसुन और प्याज की तीखी खुशबू

प्याज और लहसुन में भरपूर मात्रा में सल्फोनिक एसिड मौजूद होता है, जिसकी गंध से सांप दूर भागने लगते हैं। लहसुन की कलियां या प्याज काटकर घर के दरवाजों या कोनों में रखें। इसके अलावा चाहे तो इन दोनों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और स्प्रे की तरह घर के सभी हिस्सों में इसका छिड़काव करें।

फिटकरी का जादू

फिटकरी को पीसकर इसका पानी तैयार किया जा सकता है। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर इसका छिड़काव करें। ऐसा आप रोजाना दिन में 1 बार तक जरूर करें। इसकी महक घर से सांप और इसी तरह के कीड़े-मकोड़ों को भगाने में  मदद करेगा। साथ ही, नाफ्थलीन की गोलियां भी सांपों को दूर रखने में असरदार होती हैं।

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Kankhajura Bhagane Ke Upay: बारिश में बाथरूम और किचन से निकल रहे कानखजूरे? करें ये मुफ्त के घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 July 2025 at 21:03 IST