अपडेटेड 16 November 2024 at 18:33 IST

इसे खाने से बढ़ेंगे Happy Hormones, खुश रहने के लिए करें ये काम

How do I activate my happy hormones? खुशी के लिए कौन सा हार्मोन जिम्मेदार है? खुशी का हार्मोन कैसे बढ़ाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

खुशी के लिए कौन सा हार्मोन जिम्मेदार है? | Image: Freepik

What to do to increase happy hormones? किसी व्यक्ति के शरीर के लिए सभी विटामिंस और मिनरल्स जरूरी होते हैं। इसी तरह शरीर के लिए हारमोंस का रिलीज होना भी उतना ही जरूरी होता है, जितना ये पोषक तत्व हैं। बता दें कि हमारे शरीर में एक हैप्पी हार्मोन भी होता है, जिसको बढ़ाने से या जिसे बैलेंस रखना जरूरी होता है। इस हार्मोंस से व्यक्ति का मूड अच्छा हो सकता है लेकिन आजकल तनाव और जिम्मेदारी के चलते लोग खुश रहना ही भूल गए हैं। बता दें कुछ चीजों के सेवन से या लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने शरीर में कैसे हैप्पी हार्मोन को बढ़ा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

खुशी का हार्मोन कैसे बढ़ाएं?

  • बता दें कि हैप्पी हार्मोन को बढ़ाने में म्यूजिक आपके बेहद काम आ सकता है। इसे सुनने से शरीर में न केवल हैप्पी हार्मोंस रिलीज हो सकते हैं बल्कि आपका मूड भी बहुत अच्छा हो सकता है। 
  • यदि व्यक्ति रोज सुबह उठकर 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करता है या रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें तो इससे भी हैप्पी हार्मोंस को बढ़ावा दिया जा सकता है। ऐसा करने से खराब मूड से भी राहत मिल सकती है। 
  • जो लोग अपने शरीर में हैप्पी हार्मोंस को बढ़ाना चाहते हैं वे अपनी डाइट में ब्लैक चॉकलेट को जोड़ सकते हैं। ब्लैक चॉकलेट के सेवन व्यक्ति का मूड भी अच्छा हो सकता है। 
  • हैप्पी हार्मोंस को बढ़ाने में सुबह के वक्त मॉर्निंग वर्कआउट भी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में कम से कम 30 मिनट की मॉर्निंग वर्कआउट जरूर करें।

ये भी पढ़ें - उम्र के अनुसार कितनी होनी चाहिए Male/Female की प्लेटलेट्स? आसान चार्ट से समझें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 November 2024 at 18:33 IST