अपडेटेड 12 March 2026 at 23:22 IST
Tips to Identify Sweet Water Coconut: नारियल खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, 3 ट्रिक्स से तुरंत पहचानें मीठे पानी वाला कोकोनट
Tips to Identify Sweet Water Coconut: अक्सर बाजार में नारियल पानी कौन से नारियल का मीठा होगा, ये चुनना काफी मुश्किल काम लगता है। आपके लिए तीन ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिससे मीठे पानी वाला नारियल चुनना आसान हो जाएगा।
Tips to Identify Sweet Water Coconut: गर्मियों के मौसम में नारियल पानी को सबसे हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स में पीते हैं। बॉडी को हाइड्रेट रखने और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि कई बार लोग बाजार से नारियल तो खरीद लेते हैं लेकिन उसमें पानी मीठा नहीं निकलता है, जिससे उसका स्वाद खराब लगता है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स की मदद से मीठे पानी वाले नारियल की पहचान की जा सकती है। नारियल का रंग, वजन और उसकी बनावट देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन सा नारियल खरीदना सही रहेगा। आइए आपको नारियल को खरीदने की 3 आसान ट्रिक्स बताते हैं।
नारियल के कलर से करें पहचान
मीठे पानी वाले नारियल को पहचानने के लिए सबसे पहले उसके कलर पर ध्यान देना जरूरी होता है। आमतौर पर गहरे हरे या हल्के पीले रंग के नारियल अच्छे माने जाते हैं। ये नारियल ताजे होते हैं और इनमें पानी भी ज्यादा होता है। वहीं बहुत ज्यादा ब्राउन रंग के या दाग-धब्बे वाले नारियल अक्सर पुराने हो सकते हैं, इसलिए ऐसे नारियल खरीदने से बचना चाहिए। नारियल को खरीदने से पहले उसे हल्का सा हिलाकर भी देख सकते हैं। अगर हिलाने पर पानी की आवाज साफ सुनाई दे, तो इसका मतलब है कि नारियल के अंदर पानी ज्यादा है।
नारियल की आंखों को जरूर चेक करें
नारियल के ऊपर तीन छोटे निशान होते हैं जिन्हें आमतौर पर नारियल की आंखें कहा जाता है। अच्छे नारियल की पहचान के लिए इन आंखों को हल्के से दबाकर देखना चाहिए। अगर ये आंखें थोड़ी नरम या हल्की नम जैसी होती है, तो समझ लो कि नारियल ताजा है। इसके साथ ही ऐसे नारियल का पानी मीठा भी होता है। वहीं अगर ये बहुत ज्यादा सख्त या सूखी लगें तो नारियल पुराना हो सकता है।
आकार और वजन से भी मिलते हैं संकेत
नारियल खरीदते समय उसके आकार और वजन पर भी ध्यान देना चाहिए। गोल आकार की तुलना में थोड़ा कोनिकल या नुकीले आकार वाला नारियल अक्सर ज्यादा पानी वाला माना जाता है। ऐसे नारियल में मलाई कम और पानी ज्यादा होती है। इसके साथ ही नारियल का वजन भी जरूर चेक करना चाहिए। अगर नारियल होता है, तो इसका मतलब है कि उसके अंदर पानी अच्छी मात्रा में मौजूद है। वहीं अगर नारियल हल्का होता है, तो उसमें पानी कम या फिर वो सूखा होता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 23:22 IST