अपडेटेड 12 March 2026 at 22:26 IST
Summer Curd Recipes: समर डाइट में शामिल करें दही की ये 2 रेसिपी, पेट में ठंडक के साथ डाइजेशन भी रहेगा बेहतर
Summer Curd Recipes: गर्मियों के समय में दही खाना काफी हेल्दी होता है। इसलिए इससे बनी दो ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो पेट को ठंडा रखने के साथ डाइजेशन को भी बेहतर रखेंगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Summer Curd Recipes: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो पेट को ठंडक देने के साथ ही डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद साबित हो। इस मौसम में दही को सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है। दही में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखने में मदद करते हैं। ऐसे में गर्मियों के दौरान दही से बनने वाली कुछ आसान रेसिपीज डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यहां दो ऐसी रेसिपीज के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में मदद करेंगी।
बूंदी रायता
बूंदी रायता गर्मियों में खाने के लिए एक आसान और हल्का माना जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह रोज के खाने के साथ आसानी से परोसा जा सकता है। गाढ़े दही और हल्की भीगी हुई बूंदी से तैयार यह रायता स्वाद में भी अच्छा लगता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
इंग्रेडिएंट्स
- 2 कप गाढ़ा दही
- ½ कप रोस्टेड बूंदी
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पुदीना
- नमक
- जरूरत के अनुसार 2 चम्मच पानी
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए। अगर दही ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिलाकर कंसिस्टेंसी सही कर लें। इसके बाद बूंदी को 2 से 3 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में भिगो दें और फिर हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब इसको दही में डालें और उसमें भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डाल दें। इसे लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर ठंडा सर्व करें।
कढ़ी पकौड़ा
कढ़ी पकौड़ा दही और बेसन से बनाया जाता है, जो स्वाद के साथ पोषण के लिए भी फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं बेसन में प्रोटीन मौजूद होता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। हल्के पकौड़ों के साथ बनी कढ़ी खाने में स्वादिष्ट लगती है और पेट के लिए ज्यादा भारी भी नहीं होती है।
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स
- 1 कप गाढ़ा दही
- 2 चम्मच बेसन
- 3 कप पानी
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच जीरा1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक½ कप बेसन का घोल पकोड़े बनाने के लिए
- 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक बाउल में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गांठें न रहें। इसके बाद इसमें पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का भून लें। इसके बाद दही वाला मिक्टर पैन में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। अब इसमें हल्दी और नमक डालकर धीमी आंच पर पकने दें जब तक कढ़ी हल्की गाढ़ी न हो जाए।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 22:26 IST