अपडेटेड 2 November 2025 at 12:39 IST

Kismis: बाजार में धड़ल्ले से बिक रही नकली किशमिश, असली और नकली की पहचान कैसे करें?

Real vs Fake Raisins: आज के दौर में बाजार में कई चीजों में मिलावट देखा जा सकता है। मिलावट के इस दौर में किशमिश भी अछूता नहीं है। नकली किशमिश फायदा तो दूर, बल्कि सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकती हैं। नकली और असली किशमिश की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

how to identify real vs fake raisins | Image: freepik

Real vs Fake Raisins: ड्राई फ्रूट्स को पोषक तत्वों का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। किशमिश भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जिसका सेवन करना सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। किशमिश में फाइबर से लेकर पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे विटामिन मौजूद होते हैं। इसके लिए अलावा, किशमिश ब्लड प्रेशर से लेकर एनीमिया हड्डियों के स्वास्थ्य और आदि कई बीमारियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए कई लोग इसका रोज सेवन करते हैं।
किशमिश जब इतना फायदेमंद है, तो असली किशमिश खाना बहुत जरूरी हो जाता है। आजकल बाजार में नकली किशमिश का भरमार है। ऐसे में कई लोग नकली किशमिश खा-खाकर बीमार भी पड़ जाते हैं। दुकानदार भी मुनाफे के लिए धल्लड़े से नकली किशमिश बेच रहे हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से घर बैठे नकली और असली किशमिश की पहचान कर सकते हैं।

खाकर असली किशमिश की पहचान करें

नकली और असली किशमिश की पहचान खाकर आसानी से किया जा सकता है। कहा जाता है कि असली किशमिश का स्वाद नेचुरल होता है, जबकि नकली किशमिश को खाने से कृत्रिम या फिर रासायनिक स्वाद का असर होता है।

पानी से टेस्ट किशमिश टेस्ट करें

असली और नकली किशमिश की पहचान आप पानी के द्वारा आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब पानी में कुछ किशमिश को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। असली किशमिश अपनी के डूब जाती है और नकली तैरने लगती है।

हथेलियों पर मलकर चेक करें

नकली या केमिकल युक्त किशमिश को पहचाने के लिए आप किशमिश के कुछ दानों को लेकर हथेलियों पद रगड़े। अगर किशमिश से किसी भी प्रकार का रंग निकलता है, तो किशमिश मिलावटी हो सकती है। नकली किशमिश से अजीब तरीके की गंध भी आएगी।

रंग से पहचान करें

नकली और असली किशमिश की पहचान उसके रंग के द्वारा भी किया जा सकता है। कहा जाता है कि असली किशमिश का रंग हल्का भूरा होता है, जबकि नकली किशमिश का रंग कुछ अधिक ही चमकदार होता है। अगर किशमिश को कपड़े पर रगड़ने से रंग निकलता है, तो नकली किशमिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: नकली काजू-बादाम तो नहीं खा रहे? इन ट्रिक्स से मिनटों में मालूम करें मिलावटी ड्राई फ्रूट्स

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 November 2025 at 12:36 IST