अपडेटेड 26 June 2025 at 16:36 IST
Chuchundar Kaise Bhagaye: बारिश में छछूंदर कर रहे हैं घर को तहस-नहस? मिनटों में भगाएंगे ये घरेलू उपाय
Chuchundar Bhagane Ke Gharelu Upay: घर में घुसने वाले छछूंदर किचन के सामान के साथ-साथ अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए आप इस मॉनसून सीजन बताए गए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
Chuchundar In English: घर की साफ-सफाई करने के लिए हम क्या -कुछ नहीं करते हैं। वहीं मॉनसून सीजन शुरू हो चुका है। बारिश के चलते घर बहुत जल्द ही गंदा हो जाता है। इसके अलावा इन दिनों घर में बिन बुलाए मेहमान भी या जाते हैं।हम रिश्तेदारों की नहीं बल्कि इन डरावने दिखने वाले छछूंदरों की बात कर रहे हैं।
ऐसे में इनका सफाया करना बेहद जरूरी होता है अन्यथा ये किचन से लेकर घर में मौजूद बाकी सामान को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इन्हें भगाने के कुछ घरेलू उपाय, जिनकी मदद लेकर आप छछूंदरों के आंतक को खत्म कर सकते हैं।
लाल मिर्च करेगी सफाया
किचन में रखी लाल मिर्च खाने के स्वाद को तीखा बनाने के अलावा आपके घर में घुसे छछूंदरों को भी भगाने में मददगार साबित हो सकती हैं। ऐसे में आप इनके बिलों में या घर के कोनों में लाल मिर्च रख सकते हैं। आप चाहें तो साबुत लाल मिर्च को पीसकर और थोड़ा पानी मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी तीखी महक से छछूंदर घर को छोड़ दूर भाग जाएंगे।
पिंजरे का करें इस्तेमाल
अगर आप कोई नुस्खा नहीं आजमाना चाहते हैं तो बाजार में मिलने वाले पिंजरे यानी चूहे दानी का इस्तेमाल कर छछूंदरों को घर से भगा सकते हैं। आमतौर पर हम चूहों के लिए छोटे साइज की चूहे दानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इन जिद्दी छछूंदरों के लिए आप बड़े वाले पिंजरे को खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका साइज नॉर्मल चूहों से थोड़ा बड़ा होता है।
यह हरी चीज है असरदार
इन जिद्दी और जहरीले छछूंदरों को भगाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी तेज महक से छछूंदर मिनटों में घर से भाग जाएंगे। इसके लिए आप पुदीने को हाथों से पीस लें। थोड़ा पानी मिलाकर इसके लड्डू तैयार कर लें और घर के कोनों में इसे रख दें। ऐसा करने से छछूंदर इसके आस-पास भी नजर नहीं आएंगे। चाहें तो इसमें आप थोड़ी सी काली मिर्च भी मिला सकते हैं। यह तीखी महक आपके बेहद काम में आ सकती है।
इसी तरह की अन्य टिप्स जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
यह भी पढ़ें: किचन से कॉकरोच और चीटियों छुटकारा कैसे पाए?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 26 June 2025 at 16:36 IST