अपडेटेड 11 July 2024 at 18:54 IST
Monsoon Tips: बरसात में मक्खियां कर रही हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं निजात
What home remedy gets rid of flies? बरसात में अक्सर लोगों को मक्खियों के आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं।
How do you keep flies away from rainy season? बरसात का मौसम शुरू होते ही हमारे आस-पास मक्खियां आना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में मक्खियों के कारण व्यक्ति को सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। यदि आप इन मक्खियों से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कौन-से उपायों (Flies problem Remedies) को आप अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
मक्खियों से छुटकारा पाने के उपाय
- आप सेब के सिरके के माध्यम से मक्खियों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर सेब के सिरके से स्प्रे करें। ऐसा करने से राहत मिल सकती है।
- नमक और नींबू का घोल मक्खी दूर करने में उपयोगी है। ऐसे आप एक गिलास पानी में नमक और नींबू मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरकर घक पर स्प्रे करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- तेज पत्ते का धुआं भी मक्खियों को दूर करने में आपके काम आ सकता है। यदि आप मक्खियों से परेशान हैं तो दालचीनी की महक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बता दें कि मक्खियों को दालचीनी की महक बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में जिस स्थान पर मक्खियां नजर आएं, वहां पर दालचीनी रख दें।
- कपूर की लौ से भी मक्खियां दूर होती हैं। कपूर की महक मक्खियों को दूर करने में उपयोग की साबित हो सकती हैं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि मक्खियों को दूर करने में कौन सी चीजें उपयोगी हैं। लेकिन यदि आपको सांस से संबंधित समस्या है तो इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 18:54 IST