अपडेटेड 6 July 2025 at 22:49 IST
Tea For Thyroid: थायराइड कंट्रोल करने के लिए दवा नहीं, रामबाण इलाज है घर पर बनी ये हर्बल टी
Tips To Control Thyroid: सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना इन हेल्दी चाय का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखने में मददगार साबित होगी।
अक्सर हम अपने दिन की शुरुआत है की चुस्की से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चाय आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। हम रेगुलर दूध वाली चाय की नहीं बल्कि हर्बल टी के बारे में बात कर रहे हैं। आजकल बदलते लाइफस्टाइल के चलते हम सभी को कोई न कोई हेल्थ प्रॉब्लम होती ही है।
ऐसे में थायराइड की समस्या आम हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति इसके लिए ढेरों दवाइयों का सेवन करता दिखाई दे रहा है। इसे कंट्रोल करने के लिए घर में आप हर्बल टी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चाय, जो स्वाद और सेहत दोनों को आएगी खूब पसंद-
तुलसी की चाय
घर में लगा तुलसी का पौधा आपके अनेक रूपों में काम आ सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी दिमाग को शांत करके स्ट्रेस को दूर करती है। इससे इम्यून सिस्टम तो मजबूत होता ही है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी बेहतर करने में मददगार साबित होती है। लसी में एंटी-स्ट्रेस, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं, जो थायराइड हेल्थ को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाते हैं। इसका सेवन आप सुबह से लेकर शाम तक में कभी भी कर सकते हैं। स्वाद में भी यह चाय आपको काफी अच्छी लगेगी।
मोरिंगा की चाय
मोरिंगा की पत्तियों में सेलेनियम और जिंक होता है, जो थायराइड हार्मोन बनाने में जरूरी होते हैं। वहीं जर्नल ऑफ फूड बायोकैमिस्ट्री 2018 में एक अध्ययन में भी पाया गया कि मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। यह थायराइड कंट्रोल करने के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इसका सेवन आप सुबह या दोपहर के समय कर सकते हैं। चाय के पानी में इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक जरूर काढ़ें।
अदरक की चाय
थायराइड में पाचन कमजोर हो जाता है। थायराइड की समस्या होने पर अदरक की चाय पीना काफी अच्छा माना जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह मसल से जुड़े दर्द को कम करने में भी मददगार साबित होता है। इस चाय का सेवन आप नाश्ते या दोपहर के खाने के बाद में कर सकते हैं। चाय बनाने के लिए अदरक को कूटकार डालें ताकि इसका रस सही तरीके से चाय का स्वाद बढ़ाने में आपकी मदद करें।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 22:49 IST