अपडेटेड 10 March 2026 at 21:09 IST

How To Get Rid Of Mosquitoes: रातभर नहीं सताएंगे मच्छर, घर में मौजूद इन 7 सस्ते उपायों से मिलेगा तुरंत छुटकारा

How To Get Rid Of Mosquitoes: फरवरी महीना शुरू होते ही, घरों में मच्छरों की बाढ़ आ जाती है। अब इन 7 सस्ते उपायों को अपनाकर तुरंत मिल जाएगा छुटकारा।

How To Get Rid Of Mosquitoes | Image: AI

How To Get Rid Of Mosquitoes: बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों की समस्या लगभग हर घर में टेंशन का कारण बनी रहती है। मच्छरों की वजह से सिर्फ रातों की नींद ही नहीं खराब होती है, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग केमिकल वाले कॉइल और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके धुएं और गंध से सेहत पर भी असर पड़ सकता है मच्छरों को भगाने के लिए घर में ही मौजूद नेचुरल चीजें काम आ सकती हैं। ये उपाय सरल भी हैं और सेहत के लिहाज से सुरक्षित भी माने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 7 सस्ते और घरेलू उपायों के बारे में...

नीम के तेल के साथ कपूर का मिश्रण

मच्छरों को भगाने का सबसे आसान तरीका नीम के तेल के साथ कपूर को मिक्स करके लगाने को माना जाता है। इसके लिए आपको घर में मौजूद कपूर लेकर उसे नीम के तेल में पाउडर बनाकर मिला लें। फिर इसे दीये में या फिर किसी डिफ्यूजर में डलकर जलाएं। इसकी खुशबू से कमरे में मौजूद मच्छर आसानी से भाग जाएंगे।

कपूर की खुशबू से भाग जाते हैं मच्छर

कपूर की खुशबू मच्छरों के बर्दाश्त से बाहर होती है। इसके लिए एक कमरे में कपूर जलाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। इसकी तेज स्मेल से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

नींबू और लौंग को करें इस्तेमाल

नींबू और लौंग को इस्तेमाल करके भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसमें 12-15 लौंग को लगा दें। अब इसे कमरे या फिर घर के कोनों में रख दें, ऐसा करने से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकते हैं।

लहसुन से बनाएं स्प्रे

लहसुन की मदद से भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने के बाद पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी कोनों में छिड़काव कर दें। इसकी बदबू से मच्छर आस- पास भी नहीं भटकेंगेष।

तेजपत्ते का धुआं

तेजपत्ते पर नीम का तेल लगाकर उसे जलाने से उसके धुएं से मच्छर भाग जाते हैं। इसके धुएं को पूरे कमरे में फैला दें, इसे एक नेचुरल तरीका माना जाता है, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है।

 

एसेंशियल ऑयल्स का करें यूज

कुछ एसेंशियल ऑयल्स जैसे सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस, लैवेंडर और पेपरमिंट की महक को मच्छरों को बर्दाश्त से बाहर होती है। इन्हें डिफ्यूज़र में इस्तेमाल किया जा सकता है या नारियल तेल में मिलाकर स्किन पर भी लगाया जा सकता है।

सिरका और बेकिंग सोडा का स्प्रे

मच्छरों से बचने के लिए के लिए घर में स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में सफेद सिरका, थोड़ा डिश सोप और चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बना लें। इस मिक्स को स्प्रे बोतल में भरकर मच्छरों वाली जगहों पर छिड़क सकते हैं। ऐसा करने से स्प्रे के असर रहने तक मच्छर गायब ही रहते हैं।

मच्छरों से बचने के जरूरी उपाय

घर के आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए क्योंकि रुके हुए पानी में ही मच्छर सबसे ज्यादा पनपते हैं। इसके अलावा खिड़कियों और दरवाजों पर बारीक जाली लगाना भी मच्छरों से बचाव का अच्छा तरीका माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Milk Boiling Tips: बर्तन से बाहर गिरने लगता है उबलता दूध, इन 5 किचन ट्रिक्स से नहीं होगी गैस गंदी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 21:09 IST