अपडेटेड 9 February 2026 at 18:48 IST

Holi Special Dahi Vada Recipe: होली पर बनाएं ये स्पेशल सुपर सॉफ्ट दही वड़े, जानें पूरी सामग्री और बनाने का तरीका

Holi Special Dahi Vada Recipe: होली का त्योहार बिना दही वड़े के अधूरा सा लगता है। अगर आप इस बार अपने मेहमानों का दिल जीतना चाहते हैं, तो आपको सुपर सॉफ्ट दही वड़े बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसलिए आप सभी चीजें नोट कर लें।

Holi Special Dahi Vada Recipe | Image: Freepik

Holi Special Dahi Vada Recipe:  होली का त्योहार हो और घर में दही वड़ों की खुशबू न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! रंगों के इस उत्सव में गुझिया के मीठेपन को बैलेंस करने के लिए चटपटे, ठंडे और नरम दही वड़े सबसे बेहतरीन विकल्प होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनके वड़े अंदर से सख्त रह जाते हैं। 

अगर आप भी इस होली अपने मेहमानों से अपनी कुकिंग की तारीफ सुनना चाहते हैं, तो यह 'सुपर सॉफ्ट दही वड़ा' रेसिपी खास आपके लिए है। आइए आपको इस लेख में दड़ी बड़े की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आप सभी सामग्री को नोट कर लें।

होली के दिन दही वड़े बनाने के लिए सामग्री 

  • धुली उड़द दाल
  • मूंग दाल
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • हींग
  • नमक
  • तेल
  • ताजा दही
  • चीनी
  • इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • हरी धनिया-पुदीना चटनी
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काला नमक
  • बारीक कटा हरा धनिया और अनार के दाने

दही वड़े किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले भीगी हुई उड़द और मूंग दाल का सारा पानी निकाल दें। अब इसे मिक्सी में कम से कम पानी का उपयोग करते हुए पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट बहुत बारीक न हो, हल्का सा दरदरापन अच्छा रहता है।
  • पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें हींग, अदरक, हरी मिर्च और नमक मिलाएं। अब इसे एक ही दिशा में 5-7 मिनट तक तब तक फेंटें जब तक कि मिश्रण हल्का और फ्लफी न हो जाए।
  • एक कटोरी पानी में थोड़ी सी दाल डालें, अगर वह तैरने लगे तो समझिए बैटर तैयार है।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। हाथों को थोड़ा गीला करें और छोटे-छोटे वड़े गरम तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
  • एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और हींग डालें। तले हुए वड़ों को सीधा तेल से निकालकर इस पानी में डाल दें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे वड़े सारा पानी सोखकर एकदम स्पंजी हो जाएंगे।
  • दही में चीनी मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। दही वड़ों का असली स्वाद ठंडे दही से ही आता है।
  • जब सर्व करना हो, तो पानी में भीगे वड़ों को हथेलियों के बीच दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। इन्हें सर्विंग प्लेट में रखें, ऊपर से खूब सारा ठंडा मीठा दही डालें। अब इमली की चटनी, हरी चटनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और काला नमक छिड़कें। अंत में अनार के दानों और हरे धनिये से सजाएं।
  • सिर्फ उड़द दाल की जगह थोड़ी मूंग दाल मिलाने से वड़े पचने में हल्के और ज्यादा नरम बनते हैं।
  • अगर आप तुरंत सर्व नहीं कर रहे हैं, तो वड़ों को पानी से निकालकर फ्रिज में रखें।
  • हमेशा ताजे और गाढ़े दही का प्रयोग करें, खट्टा दही स्वाद बिगाड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मोक्ष की होगी प्राप्ति

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 18:48 IST