अपडेटेड 22 February 2026 at 19:27 IST
Holi Welcome Drinks: होली मिलन को बनाएं यादगार, मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 खास वेलकम ड्रिंक
Holi Welcome Drinks: होली आने वाली है, तो मेहमानों के वेलकम के लिए ड्रिंक्स उसे और भी खास बना देगी। आप इन 5 वेलकम ड्रिंक को ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
Holi Welcome Drinks: होली खुशियों, रंगों और अपनों के साथ अलग-अलग खाने वाली चीजों के साथ मनाने का त्योहार है। इस दिन घरों में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहता है और हर कोई मिलकर रंगों के साथ उत्सव का आनंद लेता है। ऐसे खास मौके पर अगर मेहमानों का स्वागत ठंडे और स्वादिष्ट वेलकम ड्रिंक से किया जाए तो त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। पारंपरिक ड्रिंक्स जैसे ठंडाई, गुलाब शरबत और आम पन्ना न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। वहीं फ्रूट पंच जैसे मॉडर्न ऑप्शन पार्टी में अलग ही रंग भर देते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 खास ड्रिंक्स के बारे में...
ठंडाई
होली का जिक्र होते ही ठंडाई का स्वाद जुबान पर आ जाता है। दूध, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और सूखे मेवों से तैयार यह पारंपरिक ड्रिंक्स को ठंडक देता है और एनर्जी भी बढ़ा देता है। अगर इसमें केसर या गुलाब की पंखुड़ियां मिला दी जाएं तो इसकी खुशबू और स्वाद दोनों और भी खास हो जाते हैं। होली मिलन में ठंडाई परोसना मानो परंपरा को निभाने जैसा है।
गुलाब शरबत
गुलाबी रंग का गुलाब शरबत होली के रंगों से खूबसूरती से मेल खाता है। इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर परोसा जाता है, जिससे यह हल्का, मीठा और बेहद ताजगी भरी ड्रिंक बन जाती है। मेहमानों के स्वागत के लिए यह एक आसान तरीकी की ड्रिंक है।
आम पन्ना
कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी से राहत दिलाने के लिए बहुत ही बेहतर माना जाना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद होली के दिन खास पसंद किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और एनर्जी भी देता है, इसलिए इसे पार्टी मेन्यू में शामिल करना बेहतर ऑप्शन साबित हो जाता है।
जलजीरा
पुदीना, धनिया, जीरा और इमली से तैयार जलजीरा डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। होली पर जब तरह-तरह के पकवान खाए जाते हैं, तब जलजीरा शरीर को हल्का और ताजगी से भर देता है। यह पारंपरिक ड्रिंक स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
फ्रूट पंच
मिक्स फलों के रस से बना फ्रूट पंच रंग-बिरंगा और स्वादभरी ड्रिंक होती है। इसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे पसंद करता है। होली पार्टी में यह एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच जोड़ता है, जिससे जश्न और भी खास बन जाता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 19:27 IST