अपडेटेड 2 March 2026 at 11:52 IST

गुजिया तलते वक्त ये 2 सबसे बड़ी गलतियां करते हैं लोग, जानिए परफेक्ट तरीक; ना कच्ची रहेगी, ना ही फटेगी; फूली-फूली बनेगी

गुजिया तलते वक्त आपको 2 गलतियों से बचना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं गुजिया तलने के सबसे परफेक्ट तरीका। जिससे गुजिया अंदर से कच्ची नहीं रहेगी और बाजार जैसी फूली-फूली और खस्ता बनेंगी।

गुजिया तलते वक्त बस न करें ये 2 गलतियां | Image: YT Grab

Gujiya Frying Tips: होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में गुजिया बननी शुरू हो जाती है, मीठी मावे वाली घर पर बनी गुजिया होली की सबसे खास मिठाई है, लेकिन तलते समय अक्सर छोटी-छोटी गलतियां पूरी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। कई बार गुजिया बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाती है और अंदर कच्ची रह जाती है, या फिर फट जाती है और भरावन बाहर निकल आता है। अगर आप इस बार घर पर ही हलवाई जैसी क्रिस्पी, फूली हुई और परफेक्ट गुजिया बनाना चाहते हैं, तो तलने के दौरान सिर्फ इन 2 गलतियों से बचें।

गुजिया तलते ना करें ये 2 गलतियां  

पहली गलती ये होती है कि ज्यादातर लोग जल्दी में गैस की आंच तेज कर देते हैं ताकि जल्दी तैयार हो जाए। लेकिन इसका खराब नतीजा आता है कि गुजिया बाहर से जल्दी सुनहरी हो जाती है, लेकिन अंदर का मावा कच्चा ही रह जाता है। गुजिया के किनारे मोटे होते हैं, इसलिए उन्हें पकने में थोड़ा टाइम लगता है। इसलिए सही तरीका ये ही है कि गुजिया को हमेशा धीमी से मध्यम आंच पर ही तलें। इससे गुजिया अंदर तक अच्छे से पकती है, खस्तापन बरकरार रहता है और स्वाद भी बढ़िया आता है।

दूसरी गलती होती है गुजिया बनाते हुए पूरे टाइम आंच एक जैसी रखना, कई लोग शुरू से अंत तक आंच नहीं बदलते। इससे गुजिया अच्छे से फूलती नहीं और कई बार शेप भी बिगड़ जाती है।

परफेक्ट तलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले तेल या घी को मध्यम गर्म करें (ज्यादा गर्म नहीं)।  
  • गुजिया डालने के बाद शुरुआत में धीमी आंच रखें, इससे अंदर से सेट होकर हल्की-हल्की फूलने लगती है।  
  • 2-3 मिनट बाद आंच को थोड़ा बढ़ाकर मध्यम कर दें।  
  • जैसे ही गुजिया सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तुरंत निकाल लें।
  • इस स्टेप से गुजिया न फटेगी, न खुलेगी और न ही सख्त बनेगी।  

ध्यान रखने वाली बात ये भी होती है कि तेल का तापमान चेक करने के लिए एक छोटी सी गुजिया या आटे का टुकड़ा डालकर देखें। अगर वो धीरे-धीरे ऊपर आए और फूले, तो तेल सही है। अगर तुरंत तेजी से फूलकर जल जाए, तो तेल ज्यादा गर्म है ऐसे में आंच कम कर दें। होली पर इन आसान टिप्स को अपनाएं और परिवार को घर की बनी बाजार जैसी स्वादिष्ट गुजिया खिलाएं। सही आंच और थोड़ा धैर्य रखें, तो मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इस तरह गुजिया बनाएंगे तो आपकी होली की मिठास और खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: UAE ने तेहरान में अपना दूतावास किया बंद, राजदूत को बुलाया वापस

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 11:52 IST