Israel-Iran war: UAE ने तेहरान में अपना दूतावास किया बंद, राजदूत को बुलाया वापस; ईरानी हमलों के विरोध में बड़ा एक्शन
UAE ने तेहरान में अपने दूतावास को बंद करने और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान से अपने एम्बेसडर और अपने डिप्लोमैटिक मिशन के सभी सदस्यों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। ईरानी हमलों के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने तेहरान में अपनी दूतावास को तुरंत बंद करने और अपने राजदूत तथा सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने की आधिकारिक घोषणा की है। यह कदम ईरान द्वारा UAE की पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में उठाया गया है। UAE की राजधानी दुबई समेत कई प्रमुख शहरों को ईरान ने निशाना बनाया है। इन हमलों आमलोगों की जान गई है। ईरानी हमलों के विरोध में अब यूएई के विदेश मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है।
UAE ने तेहरान में अपने दूतावास को बंद करने और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान से अपने एम्बेसडर और अपने डिप्लोमैटिक मिशन के सभी सदस्यों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। UAE के विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरानी हमले देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता के लिए सीधा खतरा पैदा करते हैं।
UAE ने तेहरान में बंद किए अपने दूतावास
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, हमारे आवासीय क्षेत्रों, एयरपोर्ट, बंदरगाह और आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किए गए। इन शत्रुतापूर्ण हमलों ने गंभीर और गैरजिम्मेदाराना तरीके से स्थिति को और बिगाड़ दिया है, जिससे निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है।"सभी कानूनी और राजनीतिक मानकों के हिसाब से इसकी निंदा की जाती है और यह एक ऐसी बढ़ोतरी है जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता।
ईरानी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा
मिनिस्ट्री ने कहा कि यह कदम "UAE के किसी भी ऐसे हमले के खिलाफ उसके पक्के रुख को दिखाता है जो उसकी सिक्योरिटी और आजादी को खतरा पहुंचाता है। दूतावास बंद करने के फैसले पर आगे कहा कि यह फैसला लगातार आक्रामक और उकसाने वाले रवैये को देखते हुए लिया गया है जो तनाव कम करने के मौकों को कम करता है और इलाके को बहुत खतरनाक रास्तों की ओर धकेलता है, जिससे इलाके और इंटरनेशनल सिक्योरिटी और स्थिरता, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल इकॉनमी की स्थिरता को खतरा है।"
Advertisement
नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात और इस्लामी गणराज्य के बीच संबंधों में सुधार के दौरान, UAE ने 2022 में तेहरान में अपना दूतावास पूरी तरह से फिर से खोल दिया और एक नया राजदूत भी भेजा था। सऊदी अरब ने भी बाद में ऐसा ही किया। मगर यूएई ने इसे अब बंद कर दिया था। UAE मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MOD UAE) ने कहा कि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, दुबई के क्राउन प्रिंस, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और डिफेंस मिनिस्टर ने हिज एक्सेलेंसी अब्दुल्ला अली अब्दुल्ला अल-सलेम अल-सबाह, सिस्टर स्टेट ऑफ दुबई के डिफेंस मिनिस्टर के साथ टेलीफोन पर बात की और नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की।