अपडेटेड 13 September 2024 at 11:25 IST
Hindi Diwas Poem 2024: निज भाषा में कीजिए विद्या की बात...! हिंदी दिवस पर पढ़ें ये कविता...
Hindi Diwas Poems in hindi: यदि आप हिंदी दिवस पर स्टेज पर जाकर कविता सुनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कविता आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
Hindi Diwas Poems in hindi: 14 सितंबर को मनाया जाने वाले हिंदी दिवस पर स्कूलों में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया जा सके। यदि आपका बच्चा भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनने वाला है तो वह स्टेज पर जाकर कुछ कविताएं बोल सकता है। यह कविताएं हिंदी भाषा से जुड़ी हैं और इसके महत्व के बारे में बताती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हिंदी भाषा पर कौन सी कविताएं (Hindi Diwas Kavita 2024) लिखी गई हैं। पढ़ते हैं आगे…
हिंदी दिवस पर क्या बोलना चाहिए?
- निज भाषा में कीजिए विद्या की बात।
तेहि सुनि पावै लाभ सब, बात सुनै जो कोय
यह गुन भाषा और महं, कबहूं नहीं होय।
विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार
सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।
भारत में सब भिन्न अति, ताहीं सों उत्पात
विविध देस मतहू विविध, भाषा विविध लखात।
सब मिल तासों छांड़ि कै, दूजे और उपाय
उन्नति भाषा की करहु, अहो भ्रातगन आय।
- भारतेंदु हरिश्चंद्र - माँ भारती के भाल का शृंगार है हिंदी
हिंदोस्ताँ के बाग़ की बहार है हिंदी
घुट्टी के साथ घोल के माँ ने पिलाई थी
स्वर फूट पड़ रहा, वही मल्हार है हिंदी
तुलसी, कबीर, सूर औ' रसखान के लिए
ब्रह्मा के कमंडल से बही धार है हिंदी
सिद्धांतों की बात से न होयगा भला
अपनाएँगे न रोज़ के व्यवहार में हिंदी
कश्ती फँसेगी जब कभी तूफ़ानी भँवर में
उस दिन करेगी पार, वो पतवार है हिंदी
माना कि रख दिया है संविधान में मगर
पन्नों के बीच आज तार-तार है हिंदी
सुन कर के तेरी आह 'व्योम' थरथरा रहा
वक्त आने पर बन जाएगी तलवार ये हिंदी
-डॉ जगदीश व्योम
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 September 2024 at 11:25 IST